होम / कोर्ट कचहरी / Adani Group पर लगे आरोपों की जांच को लेकर मुंबई में हुई महत्वपूर्ण Meeting

Adani Group पर लगे आरोपों की जांच को लेकर मुंबई में हुई महत्वपूर्ण Meeting

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की अध्यक्षता रिटायर जस्टिस एएम सप्रे कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग द्वारा अडानी समूह (Adani Group) पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट (SC) ने पिछले महीने यानी मार्च में एक कमेटी गठित की थी. रिटायर जस्टिस एएम सप्रे की अध्यक्षता वाली इस कमेटी ने मुंबई में बाजार नियामक सेबी (SEBI) के अधिकारियों से मुलाकात की है. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसे लेकर काफी बवाल हुआ था. सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए कमेटी गठित की थी. साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया था कि SEBI इस मामले में जांच जारी रखेगी और 2 महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.   

मीटिंग में ये रहे शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, SC द्वारा गठित कमेटी के सदस्यों की मुंबई में सेबी के अधिकारियों के साथ गुरुवार सुबह बैठक हुई. इस बैठक में कमेटी अध्यक्ष एएम सप्रे के साथ-साथ सदस्य ओपी भट्ट, केवी कामथ, नंदन नीलेकणि, जेपी देवधर और सोमशेखर सुंदरसन आदि उपस्थित थे. इस दौरान, SEBI चेयरमैन माधवी पुरी बुच, डायरेक्टर्स एस मोहंती, अश्विनी भाटिया, अनंत नारायण और अनंत बरुआ ने जांच की प्रगति से विशेषज्ञ पैनल को अवगत कराया. 

4 मई को हो सकती है सुनवाई
इस साल मार्च में, सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को यह जांच करने का निर्देश दिया था कि क्या अडानी समूह ने न्यूनतम शेयरधारिता मानदंडों का उल्लंघन किया है, संबंधित पार्टी लेनदेन का खुलासा करने में विफल रहा है और क्या समूह की कंपनियों के शेयर की कीमतों में हेरफेर की है. साथ हो कोर्ट ने सेबी को 3 मई तक अपनी रिपोर्ट SC द्वारा नियुक्त कमेटी को सौंपने को कहा था. सुप्रीम कोर्ट 4 मई को इस मामले की सुनवाई कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक, सेबी ने कमेटी के समक्ष लिस्टिंग गाइडलाइंस, इनसाइड ट्रेडिंग आदि के उल्लंघन के लिए अडानी की विभिन्न कंपनियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव रखा है. 

एक और बड़ा कर्ज लेने की तैयारी
इस बीच, खबर है कि अडानी समूह एक और बड़ा लोन लेने जा रहा है. दरअसल, शेयरों की कीमतों में रिकवरी के चलते समूह को कर्ज देने के लिए बैकों की लाइन लग रही है. अब 25 बैंक अडानी ग्रुप को लोन देने के लिए तैयार हैं, कुछ वक्त पहले ये संख्या 18 थी. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अपने न्यू ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए 800 मिलियन डॉलर (करीब 6500 करोड़ रुपए) जुटाने की योजना बना रहा है और लोन के लिए उसकी कई बैंकों से बातचीत चल रही है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

40 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago