होम / कोर्ट कचहरी / रणजीत सिंह हत्याकांड में जिस राम रहीम को मिली बड़ी राहत, उसके पास है कितनी दौलत?

रणजीत सिंह हत्याकांड में जिस राम रहीम को मिली बड़ी राहत, उसके पास है कितनी दौलत?

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर आरोप था कि उसके इशारे पर रणजीत सिंह की हत्या की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim) को चर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. इस मामले में कोर्ट ने राम रहीम और चार अन्य को बरी कर दिया है. इस हत्याकांड में सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया था. डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख के प्रमुख ने इसके खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

CBI कोर्ट से मिली थी ये सजा
रणजीत सिंह सिरसा डेरे के प्रबंधक थे. 10 जुलाई 2002 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 2003 में इस हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी. सीबीआई ने अपनी जांच में पाया कि गुरमीत राम रहीम सहित पांच लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. जांच एजेंसी की दलीलें और सबूतों के आधार पर सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम और चार अन्य को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी. राम रहीम ने सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अपील की थी, जिस पर अब फैसला आ गया है.

किसलिए हुई थी हत्या?
सीबीआई की चार्जशीट में बताया गया था कि 10 जुलाई 2002 को राम रहीम के इशारे पर रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दरअसल, राम रहीम को शक था कि रणजीत ने अपनी बहन से वो पत्र लिखवाया था, जिसमें एक गुमनाम साध्वी ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. यह चिट्ठी तत्कालीन प्रधानमंत्री को लिखी गई थी. साध्वी ने चिट्ठी के माध्यम से राम रहीम के खिलाफ जांच की मांग की थी.

पत्रकार को गोलियों से भूना था 
डेरा प्रमुख अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल जेल की सजा काट रहा है. राम रहीम को पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या का भी दोषी ठहराया गया है, जिसमें उसे आजीवन कारावास की सजा हुई है. पत्रकार राम चंदर ने साध्वी की गुमनाम चिट्ठी को अपने सांध्य कालीन समाचार पत्र ‘पूरा सच’में प्रकाशित किया था. इस वजह से 24 अक्तूबर 2002 को उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया गया था और 21 नवंबर 2002 को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रामचंद्र की मौत हो गई थी. 

अकेले हरियाणा में इतनी संपत्ति
चलिए यह भी जान लेते हैं कि रणजीत सिंह हत्याकांड में राहत पाने वाला गुरमीत राम रहीम कितना अमीर है. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम करीब दो हजार करोड़ की दौलत का मालिक है. हरियाणा में ही डेरा की 1600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. इसके अलावा उसने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब के साथ-साथ कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी संपत्ति बनाई है. सरकारी आंकड़े बताते हैं कि डेरा की संपत्ति हरियाणा के करीब-करीब सभी जिलों में है. सिरसा में सबसे ज्यादा 1453 करोड़ की सपंत्ति है. अंबाला में 32.20 करोड़, झज्जर में 29.11 करोड़, फतेहाबाद में 20.70 करोड़, जींद में 19.33 करोड़, सोनीपत में 17.65 करोड़, कैथल में 11.16 करोड़, कुरुक्षेत्र में 7.42 करोड़, हिसार में 7.03 करोड़, करनाल में 6 करोड़, भिवानी में 3.87 करोड़, यमुनानगर में 3.14 करोड़, पानीपत में 2.82 करोड़, फरीदाबाद में 1.56 करोड़, रोहतक में 47 लाख और रिवाड़ी में राम रहीम की 37 लाख रुपए की सपंत्ति है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

48 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

57 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago