होम / कोर्ट कचहरी / आंध्र प्रदेश के पूर्व CM Chandrababu Naiduand को लेकर आई ये बड़ी खबर, राज्य में टेंशन

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM Chandrababu Naiduand को लेकर आई ये बड़ी खबर, राज्य में टेंशन

भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में CID ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naiduand) को गिरफ्तार कर लिया गया है. आपराधिक जांच विभाग (CID) ने भ्रष्टाचार के मामले टीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है. चंद्रबाबू नायडू को CID पहले मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई है, वहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व CM ने अपनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को नंद्याल जिले के बनगनपल्ली में एक जनसभा को संबोधित किया था. इसके बाद वह अपनी वैनिटी वैन में आराम कर रहे थे. आज यानी शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे CID वारंट लेकर नायडू को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची, जहां काफी ड्रामा हुआ.

कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
टीडीपी कार्यकर्ताओं ने CID अधिकारियों को वैनिटी वैन तक जाने से रोक दिया और जमकर हंगामा किया. इसके बाद सुबह करीब 6 बजे नायडू वैन से उतरे और पुलिस के साथ चर्चा की. उन्होंने सवाल किया कि कौशल विकास घोटाले से जुड़े किसी सबूत के बिना उन्हें कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है. मौके पर पहुंचे पूर्व CM के वकीलों ने केस के कागजात देने और FIR की कॉपी दिखाने को कहा, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया. काफी देर तक हंगामा चलता रहा. इस बीच, चंद्रबाबू नायडू की तबीयत बिगड़ने का दावा भी किया गया. इसके बाद CID उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई.

क्या है पूरा मामला ?
आंध्र प्रदेश के मंत्रियों और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेताओं का दावा है कि तेलुगु देशम पार्टी यानी TDP के अध्‍यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 118 करोड़ रुपए की रिश्वत ली. इसके अलावा उन पर 350 करोड़ के घोटाले का भी आरोप है. चंद्रबाबू नायडू ने दो दिन पहले ही आशंका जताई थी कि उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है. पूर्व CM ने कहा कि पुलिस बिना समझे काम कर रही है. उन्हें बेवजह कौशल विकास घोटाले में फंसाया जा रहा है. उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago