होम / कोर्ट कचहरी / शराब घोटाला: क्या एक और मंत्री की जाएगी कुर्सी? केजरीवाल के करीबी पर ED का शिकंजा

शराब घोटाला: क्या एक और मंत्री की जाएगी कुर्सी? केजरीवाल के करीबी पर ED का शिकंजा

ED का कहना है कि गहलोत मंत्रियों के उस समूह का हिस्सा थे, जिसने 2021-22 के लिए शराब नीति बनाई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली शराब नीति घोटाले (Excise Policy Scam) में आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के बाद अब ED ने उनके करीबी मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ED ने उन्हें समन भेजकर आज पूछताछ के लिए बुलाया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गहलोत शनिवार को साढ़े 11 बजे ED दफ्तर पहुंचे, जहां ED की टीम ने उनसे सवाल-जवाब किए. कैलाश गहलोत नजफगढ़ से AAP विधायक हैं और केजरीवाल सरकार में परिवहन, गृह और कानून मंत्रालय संभालते हैं.

PMLA के तहत दर्ज होगा बयान
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह ही गहलोत को समन जारी करके तत्काल पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया था. गहलोत से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है. ED का कहना है कि गहलोत मंत्रियों के उस समूह का हिस्सा थे, जिसने 2021-22 के लिए शराब नीति बनाई थी. इसमें मनीष सिसोदिया और पूर्व शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन भी शामिल थे. एजेंसी की चार्जशीट में गहलोत का भी नाम है. 

कौन-कौन हैं साउथ ग्रुप में शामिल
ED का आरोप है कि शराब नीति साउथ ग्रुप को लीक की गई थी, जिसमें तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता भी शामिल थीं. साउथ ग्रुप पर AAP और उसके नेताओं को 100 करोड़ की रिश्वत देने का आरोप है. 'साउथ ग्रुप' दरअसल, दक्षिण के राजनेताओं, कारोबारियों और नौकरशाहों का समूह है. इसमें सरथ रेड्डी, एम. श्रीनिवासुलु रेड्डी, उनके बेटे राघव मगुंटा और कविता शामिल हैं. जबकि इस ग्रुप का प्रतिनिधित्व अरुण पिल्लई, अभिषेक बोइनपल्ली और बुचीबाबू ने किया था.

गहलोत के सरकारी बंगले में नायर 
शराब नीति मामले में ED ने आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. 15 मार्च को तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता को गिरफ्तार किया गया था और 21 मार्च को ED दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने साथ ले गई. केजरीवाल 1 अप्रैल और कविता 9 अप्रैल तक रिमांड पर हैं. दोनों को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है. गौरतलब है कि ED ने पहले से गिरफ्तार AAP संचार प्रभारी विजय नायर के बारे में बताया था कि वो गहलोत को दिए गए सरकारी बंगले में रहता था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago