होम / कोर्ट कचहरी / BYJU's CEO के तीन ठिकानों पर ED की छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त

BYJU's CEO के तीन ठिकानों पर ED की छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बेंगलुरु में तीन जगहों पर कार्रवाई की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मशहूर एडटेक कंपनी BYJU's के सीईओ बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) के लिए समय खास अच्छा नहीं चल रहा है. एक तरफ उन्हें आर्थिक मोर्चे पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दूसरी तरफ सरकारी एजेंसियों ने भी उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को रवींद्रन के बेंगलुरु स्थित तीन ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान, टीम ने कई दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किया है. हालांकि, BYJU's के सीईओ ने इसे रूटीन कार्रवाई बताया है.

FEMA के तहत हुई कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED की टीम ने शनिवार को बेंगलुरु स्थित बायजू रवींद्रन और उनकी कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी की. ED ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के मामले में यह कार्रवाई की है. छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किया है. पता चला कि एडटेक यूनिकॉर्न कंपनी BYJU's को साल 2011-2023 के दौरान करीब 28000 करोड़ रुपए का FDI यानी फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट मिला है. साथ ही कंपनी ने भी FDI के नाम पर पैसा अलग-अलग देशों में भेजा है.

कंपनी ने नहीं कराया ऑडिट 
बायजू रवींद्रन की कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड BYJU's के नाम से एडटेक प्लेटफॉर्म चलाती है. प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि इस कंपनी ने विज्ञापन और मार्केटिंग खर्च के नाम पर लगभग 944 करोड़ रुपए खर्च किए थे. कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से अपना फाइनेंशियल स्टेटमेंट तैयार नहीं किए और खातों का ऑडिट भी नहीं कराया. इसी के मद्देनजर जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि कार्रवाई कुछ लोगों द्वारा की गई शिकायतों के आधार पर हुई है.  

करनी पड़ी थी छंटनी
कोरोना महामारी के दौरान एडटेक कारोबार ने तेजी से ग्रोथ हासिल की थी. BYJU's के साथ-साथ इस सेक्टर से जुड़ी हर कंपनी बेहतर स्थिति में पहुंच गई थी. अपनी ग्रोथ से कंपनियां इतनी ज्यादा उत्साहित थीं कि उन्होंने भारी-भरकम निवेश कर दिया था, लेकिन लॉकडाउन हटने के बाद जब स्कूल-कॉलेज खुले तो उनका रिवेन्यु एकदम से नीचे आ गया. इसके चलते कंपनियों को छंटनी भी करनी पड़ी. बायजूस ने फरवरी में करीब 1500 कर्मचारियों की छंटनी की थी. इससे पहले अक्टूबर में उसने करीब 2500 कर्मचारियों को निकाला था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

38 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago