होम / कोर्ट कचहरी / खराब Audit करने वाली KPMG Lower Gulf की आई शामत, कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

खराब Audit करने वाली KPMG Lower Gulf की आई शामत, कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

लगभग 50 सालों से केपीएमजी लोअर गल्फ लिमिटेड UAE और ओमान में ऑडिट, टैक्स और सलाहकार सेवाएं प्रदान कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऑडिट कंपनी केपीएमजी लोअर गल्फ (KPMG Lower Gulf) को बड़ा झटका लगा है. दुबई की एक अदालत ने कंपनी को खराब ऑडिट के लिए 231 मिलियन डॉलर से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया है. दरअसल, कुछ निवेशकों ने आरोप लगाया था कि KPMG Lower Gulf द्वारा खराब गुणवत्ता वाले ऑडिट के चलते उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है. अदालत ने इसी आधार पर कंपनी को प्रभावित निवेशकों को भुगतान करने का आदेश दिया है.

अदालत ने माना दोषी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले की जांच कर रही एक्सपर्ट कमिटी ने पाया कि KPMG ने विफल प्राइवेट इक्विटी फर्म अबराज ग्रुप द्वारा प्रबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के वित्तीय विवरणों को मंजूरी देकर अंतरराष्ट्रीय ऑडिटिंग मानकों का उल्लंघन किया था. कमिटी ने अदालत के समक्ष सभी दस्तावेज, साक्ष्य पेश किए, जिनके आधार पर अदालत ने KPMG को दोषी करार देते हुए उसे प्रभावित निवेशकों को 231 मिलियन डॉलर से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया. 

कंपनी ने किए कई उल्लंघन
अदालत ने कहा कि मौजूद दस्तावेजों से स्पष्ट होता है कि KPMG ने ऑडिटिंग कंपनी ने इन्वेस्टमेंट फंड के वित्तीय विवरणों का ऑडिट करते समय कई उल्लंघन किए थे. बता दें कि पिछले साल दुबई फाइनेंशियल सर्विसेज अथॉरिटी ने केपीएमजी LLP पर 1.5 मिलियन डॉलर और पूर्व ऑडिट प्रिंसिपल मिलिंद नवलकर पर 500,000 डॉलर का जुर्माना लगाया था, जो कि अबराज ग्रुप की इकाई अबराज कैपिटल लिमिटेड (ACLD) के ऑडिट के दौरान कई वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करने में विफल रहे थे.

फैसले को दी चुनौती
निवेशकों ने केपीएमजी पर फंड का ठीक से ऑडिट नहीं करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि केपीएमजी की नाकामी के चलते उन्हें सऊदी हेल्थकेयर कंपनी Tadawi और मिडल ईस्ट एयरलाइन Air Arabia में निवेश पर भारी नुकसान उठाना पड़ा. वहीं, KPMG ने अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है. कंपनी का कहना है कि उसके पास इस फैसले को चुनौती देने का पर्याप्त आधार मौजूद है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

43 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago