होम / कोर्ट कचहरी / ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स के मालिकों में तकरार, प्रीति जिंटा पहुंची कोर्ट, जानिए क्यों?

ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स के मालिकों में तकरार, प्रीति जिंटा पहुंची कोर्ट, जानिए क्यों?

IPL फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के मालिकों में शेयर को लेकर विवाद हो गया है. को-ओनर प्रीति जिंटा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कोर्ट में कुछ दिन बाद सुनवाई होनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईपीएल 2025 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) फ्रेंचाइजी में बड़ा विवाद सामने आया है. टीम की सह-मालिक और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े शेयरधारक मोहित बर्मन के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है. प्रीति ने राज्य उच्च न्यायालय से मोहित बर्मन के खिलाफ रोक लगाने का आदेश प्राप्त किया है, जिसमें बर्मन द्वारा अपनी हिस्सेदारी बेचने के प्रयास पर रोक लगाने की मांग की गई है.

मोहित बर्मन बेचेंगे अपनी 11.5 प्रतिशत हिस्सेदारी?

पंजाब किंग्स की मूल कंपनी केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड में मोहित बर्मन की 48 प्रतिशत की बड़ी हिस्सेदारी है. हाल ही में आई खबरों के अनुसार, बर्मन अपनी 11.5 प्रतिशत हिस्सेदारी किसी तीसरे पार्टी को बेचने की योजना बना रहे हैं. शेयर बेचना एक आम व्यावसायिक प्रक्रिया है, लेकिन फ्रैंचाइजी भागीदारों के बीच एक आंतरिक समझौता है कि हिस्सेदारी पहले मौजूदा भागीदारों को दी जानी चाहिए. मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहित बर्मन ने अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना से इनकार किया है. उन्होंने कहा, "मेरी हिस्सेदारी बेचने की कोई योजना नहीं है."

इस मामले में प्रीति जिंटा ने उठाया कानूनी कदम

हालांकि, प्रीति जिंटा ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की है और इस मामले की सुनवाई 20 अगस्त को कोर्ट में होगी. फिलहाल इस विवाद पर अन्य साझेदारों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीति जिंटा ने अपनी याचिका में कहा कि बर्मन की टीम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है और वह बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं. उन्होंने मध्यस्थता एवं सुलह अधिनियम-1996 की धारा 9 के तहत यह याचिका दायर कर अंतरिम उपाय और दिशा-निर्देश की मांग की है.

11.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की कितनी वैल्यू?

पंजाब किंग्स की 11.5 फीसदी हिस्सेदारी की कीमत 540 से 600 करोड़ रुपए के बीच आंकी जा रही है. आईपीएल में हर टीम की कीमत काफी ज्यादा है. पंजाब किंग्स अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है. टीम पिछले एक दशक से प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई है. आपको बता दें कि मोहित बर्मन बिजेनसमैन हैं और उनका जन्म कोलकाता में हुआ था. मोहित बर्मन डाबर के चेयरपर्सन हैं और उनका परिवार भी सालों से बिजनेस करता आया है. उन्होंने अमेरिका की रिचमंड अमेरिकन यूनिवर्सिटी से पढाई की हैं और डाबर के अलावा अविवा लाइफ इंश्योरेंस के भी मालिक हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago