होम / कोर्ट कचहरी / मुश्किल में Dabur: हजारों केस दर्ज, इधर GST ने भी थमा दिया नोटिस   

मुश्किल में Dabur: हजारों केस दर्ज, इधर GST ने भी थमा दिया नोटिस   

डाबर के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है. डाबर की सहयोगी कंपनियों के खिलाफ अमेरिका और कनाडा में केस दर्ज हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लीडिंग FMCG कंपनी डाबर (Dabur) मुश्किलों में घिर गई है. एक तरफ जहां, अमेरिका और कनाडा में उसकी सहयोगी कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं. वहीं, दूसरी तरफ उसे GST डिमांड नोटिस भी मिला है. इन सभी बातों का असर कंपनी के शेयरों पर दिखाई दे रहा है. गुरुवार को शुरुआती कारोबार में डाबर के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते नजर आए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और कनाडा में डाबर की 3 सब्सिडियरी के खिलाफ ताबड़तोड़ केस दर्ज हुए हैं. आरोप है कि कंपनी के उत्पादों में कुछ ऐसे केमिकल हैं, जो सेहत के लिए गंभीर रूप से खानिकारक हैं. 

5400 मामले दर्ज
कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में कहा है कि डाबर इंडिया की सब्सिडियरी Namaste Lab, Dermoviva Skin Essential और Dabur इंटरनेशनल लिमिटेड के खिलाफ यूएस और कनाडा में कई मामले लंबित हैं. चूंकि ये मामले शुरुआती स्तर पर हैं इसलिए कंपनी पर इसके असर को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता. इन कंपनियों के खिलाफ कम से कम 5,400 मामले दर्ज किए गए हैं. आरोपों के मुताबिक, कंपनी के हेयर केयर प्रोडक्ट्स में शामिल केमिकल से ओवरियन और यूटेराइन कैंसर का खतरा रहता है.

अपील करेगी कंपनी
इससे पहले, कंपनी को GST प्राधिकरण की तरफ से 321 करोड़ रुपए का जीएसटी डिमांड नोटिस मिला है. जिसमें मूलधन और ब्याज दोनों ही शामिल है. डाबर का कहना है कि वो इस नोटिस के खिलाफ अपील करेगी. वहीं, स्टॉक मार्केट में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें, तो Dabur India के शेयर गुरुवार को खबर लिखे जाने तक 1.69% की गिरावट के साथ 525 रुपए कारोबार कर रहे थे. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में भी इस शेयर में नरमी देखने को मिली है. इस स्टॉक का 52 वीक का हाई लेवल 610.75 रुपए और लो लेवल 503.65 रुपए है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago