होम / कोर्ट कचहरी / अब सलाखों के पीछे कटेंगे अरबपति बिजनेसमैन ऋषि शाह के दिन, श्रद्धा को भी सजा

अब सलाखों के पीछे कटेंगे अरबपति बिजनेसमैन ऋषि शाह के दिन, श्रद्धा को भी सजा

धोखाधड़ी के मामले में ऋषि शाह को अदालत ने साढ़े सात कैद की सजा सुनाई है. इस मामले में दो और लोगों को सजा हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अरबपति बिजनेसमैन ऋषि शाह (Rishi Shah) को अगले साढ़े 7 साल सलाखों के पीछे गुजारने पड़ सकते हैं. ऋषि आउटकम हेल्थ (Outcome Health) नामक कंपनी के को-फाउंडर हैं. इस कंपनी पर 8300 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा था. इसी मामले में उन्हें एक अमेरिकी अदालत ने सजा सुनाई है. ऋषि भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन (Indian American Businessman) हैं. गोल्डमैन सैक्स, Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट और इलिनोइस के गवर्नर जेबी प्रिट्जकर की वेंचर कैपिटल फर्म जैसे बड़े इन्वेस्टर्स भी ऋषि की कंपनी द्वारा की गई धोखाधड़ी के शिकार बने थे.

क्या करती थी कंपनी?
अमेरिकी जिला न्यायाधीश थॉमस डर्किन ने अपने फैसले में आउटकम हेल्थ के कारनामे को इतिहास की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट धोखाधड़ी में से एक बताया है. Bloomberg की रिपोर्ट में बताया गया है कि ऋषि शाह ने यूनिवर्सिटी के दिनों में ही आउटकम हेल्थ की शुरुआत की थी. उस वक्त उन्होंने कंपनी का नाम कॉन्टेक्स्ट मीडिया हेल्थ रखा था. 2006 में अस्तित्व में आई इस कंपनी का मकसद हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स और डॉक्टरों के दफ्तरों में टीवी लगाकर मरीजों को हेल्थ से जुड़े एडवारटाइजमेंट दिखाना था. कंपनी का ये आईडिया ज़बरदस्त हिट रहा और उसकी वैल्यूएशन बहुत तेजी से बढ़ती गई. इससे निवेशक कंपनी के प्रति आकर्षित हुए और यहीं से धोखाधड़ी की नींव रखी गई.

श्रद्धा ने भी दिया ऋषि का साथ
इस पूरे मामले में श्रद्धा अग्रवाल का नाम भी सामने आया है, जो आउटकम हेल्थ की को-फाउंडर थीं. रिपोर्ट के अनुसार, 2010 तक आउटकम हेल्थ टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर इन्वेस्टेमेंट सेक्टर में एक बड़ा नाम बन चुकी थी. इसी के साथ 38 वर्षीय ऋषि शाह पर शिकागो के सक्सेसफुल बिजनेसमैन का टैग लग गया. उन्होंने अपने हिट आईडिया की बदौलत अरबों की दौलत कमाई.लेकिन बाद में मालूम चला कि उन्होंने बड़ी कॉर्पोरेट धोखाधड़ी को अंजाम देकर अपना साम्राज्य खड़ा किया. अमेरिकी अदालत ने ऋषि शाह को धोखाधड़ी के मामले में साढ़े सात साल कैद के सजा सुनाई है.

छिपाते रहे घोटाला
अदालत में सरकारी वकीलों ने कहा कि ऋषि शाह ने अपने साथियों श्रद्धा अग्रवाल और ब्रैड पर्डी के साथ मिलकर कंपनी की वित्तीय स्थिति को बेहतर बताकर निवेशकों,ग्राहकों के साथ-साथ लेंडर्स को भी धोखा में रखा. कंपनी गलत आंकड़े पेश करके  8300 करोड़ रुपए के घोटाले को छिपाने की कोशिश करती रही. इस पूरे घोटाले का खुलासा वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट से हुआ. इसके बाद गोल्डमैन सैक्स,अल्फाबेट जैसी कंपनियों ने आउटकम हेल्थ के खिलाफ मुकदमा दायर किया. अब सभी दोषियों को सजा सुनाई गई है. अदालत ने ऋषि शाह को साढ़े सात साल, उनकी साथी श्रद्धा अग्रवाल को तीन साल और वित्तीय अधिकारी को दो साल जेल की सजा सुनाई सुनाई है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

5 hours ago

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

2 days ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026

ईडी का बड़ा एक्शन: फर्जी GST बिल मामले में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई.

09-May-2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

6 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

4 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

5 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

8 hours ago