होम / कोर्ट कचहरी / भारत की Infosys पर विदेश में लगा 'चोरी' का आरोप, अदालत तक पहुंच गई बात

भारत की Infosys पर विदेश में लगा 'चोरी' का आरोप, अदालत तक पहुंच गई बात

आईटी कंपनी इंफोसिस के खिलाफ अमेरिका की एक अदालत में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की दिग्गज कंपनी इंफोसिस (Infosys) विदेशी धरती पर मुश्किल में पड़ गई है. उसके खिलाफ अमेरिका की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी Cognizant ने केस दर्ज कराया है. मीडिया रिपोर्ट्स क अनुसार, Cognizant ने इंफोसिस पर हेल्थकेयर इंश्योरेंस सॉफ्टवेयर से सम्बंधित ट्रेड सिक्रेट चुराने का आरोप लगाते हुए टेक्सस फेडरल कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. 

अदालत में देंगे जवाब
वहीं, इंफोसिस ने प्रतियोगी कंपनी के आरोपों से इंकार किया है. कंपनी का कहना है कि उसे Cognizant द्वारा दायर केस की जानकारी है और वो कोर्ट में अपना बचाव करेगी. अमेरिकी IT कंपनी का आरोप है कि इंफोसिस ने गैरकानूनी तरीके से उसके डाटाबेस से डेटा चुराया है. साथ ही इस जानकारी की मदद से उसने नया सॉफ्टवेयर विकसित किया है. 

क्या है शिकायत में?
Cognizant ने अपनी शिकायत में कहा है कि इंफोसिस ने Trizetto सॉफ्टवेयर डेटा का गलत प्रयोग किया है. इसके अलावा इंफोसिस ने QNXT से डेटा निकाला है, जो नियमों का उल्लंघन है. बता दें कि कॉग्निजेंट इस समय कम सैलरी के आरोपों का सामना कर रही है. हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Cognizant अपने फ्रेशर्स को काफी कम सैलरी दे रही है. इस पर कंपनी का कहना है कि वह नए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को 4 से 12 लाख रुपये का वेतन देती है और सोशल मीडिया पर जिस वेतन का जिक्र किया जा रहा है, वह नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स डिग्री धारकों के लिए है.

स्टॉक में आई गिरावट
Infosys के शेयर की बात करें, तो कल इसमें गिरावट देखने को मिली थी. कंपनी का स्टॉक करीब एक प्रतिशत लुढ़ककर 1,865.95 रुपए पर पहुंच गया. हालांकि, इस साल अब तक ये 20.28% का रिटर्न दे चुका है. जबकि पिछले एक साल में यह आंकड़ा 31.07% रहा है. इंफोसिस का 52 वीक का हाई लेवल 1,903 रुपए है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago