होम / कोर्ट कचहरी / Google के इस नए बिलिंग सिस्टम पर सीसीआई की कड़ी नजर, जांच के आदेश

Google के इस नए बिलिंग सिस्टम पर सीसीआई की कड़ी नजर, जांच के आदेश

The Competition Commission of India ने गूगल (Google) के यूजर्स चॉइस बिलिंग सिस्टम (यूसीबी) के खिलाफ डायरेक्टर जनरल को पूरी जांच करके 60 दिनों के अंदर रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (The Competition Commission of India) की गूगल के ऊपर कड़ी नजर है. सीसीआई ने एक आदेश पारित करते हुए है कि तकनीकी दिग्गज कंपनी गूगल के यूजर्स चॉइस बिलिंग सिस्टम (यूसीबी) को प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 का उल्लंघन माना गया है. इसके तहत सीसीआई ने 15 मार्च को डायरेक्टर जनरल (डीजी) को जांच पूरी करके 60 दिनों में एक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है. सीसीआई ने कहा कि आयोग का प्रथम दृश्टया विचार है कि गूगल ने प्रतिस्पर्धा अधिनिम (Competetion Act) की धारा 4(2)(ए), 4(2)(बी) और 4(2)(सी) के प्रावधानों का उल्लंघन किया है. इसकी विस्तार से जांच जरूरी है.

ऐप डेवलपर्स पर अनुचित मूल्य लगाना नियमों का उल्लंघन

सीसीआई ने कहा है कि गूगल ने ऐप डेवलपर्स पर अनुचित मूल्य लगाकर नियमों का उल्लंघन किया है. इस तरह के शुल्क लगाने से ऐप पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. ऐप डेवलपर्स के पास अपने ऐप की पेशकश को बढ़ाने या उसे विकसित करने के लिए कम संसाधन हैं, जिससे ऐप बाजार की वृद्धि बाधित हो रही है.  ऐप डेवलपर्स पर अनुचित सर्विस शुल्क थोपना, उन्हें बाजार से बाहर कर सकता है या परिचालन लागत में वृद्धि के कारण उन्हें बाजार में प्रवेश करने से रोक सकता है. ऐसे में ये डेवलपर्स बाजार तक पहुंचने से वंचित हो सकते हैं. गूगल के इस  व्यवहार से ऐप डेवलपर्स को अपना व्यवसाय मॉडल और यूजर एनगेजमेंट मेथड चुनने की स्वतंत्रता भी कम मिलती है. 

प्ले स्टोर से ऐप हटाने को लेकर भी विवाद

यह आदेश स्टार्टअप्स के एक समूह द्वारा दायर याचिका में पारित किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि गूगल ने सीसीआई के पहले के आदेश का उल्लंघन किया है, जिसमें कंपनी से ऐप डेवलपर्स को ऐप खरीदने या गूगल प्ले पर इन -ऐप बिलिंग के लिए थर्ड पार्टी बिलिंग या भुगतान प्रसंस्करण सेवाओं का उपयोग करने से प्रतिबंधित नहीं करने के लिए कहा गया था. हाल ही में गूगल और कुछ भारतीय कंपनियों के बीच बिलिंग प्रणाली से संबंधित विवादों को लेकर अपने ऑनलाइन मार्ट प्ले स्टोर से कुछ ऐप्स हटाने को लेकर विवाद चल रहा है. हालांकि, इन ऐप्स को गूगल द्वारा 5 मार्च को 'अस्थायी रूप से' बहाल कर दिया गया था.

6 साल पहले शुरू हुआ था विवाद

गूगल और भारतीय स्टार्टअप्स के बीच यह विवाद करीब 6 साल पहले शुरू हुआ था. जब एंड्रॉइड और प्ले स्टोर इको सिस्टम में गूगल द्वारा अपने दबदबे का दुरुपयोग करने को लेकर सीसीआई के पास एक शिकायत दर्ज की गई थी. फरवरी 2024 में सुप्रीम कोर्ट गूगल की बिलिंग नीति को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया. हालांकि, अदालत ने इन स्टार्टअप्स को गूगल के प्ले स्टोर से हटाए जाने से बचाने के लिए अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया.

स्टार्टअप कंपनियों ने ये लगाए आरोप

इन कंपनियों ने आरोप लगाया है कि नई नीति के तहत अगर कोई उपयोगकर्ता वैकल्पिक बिलिंग प्रणाली (जिसे उपयोगकर्ता पसंद बिलिंग प्रणाली भी कहा जाता है) के माध्यम से भुगतान करता है, तो लेनदेन पर अभी भी सेवा शुल्क लगाया जाएगा, लेकिन 4 प्रतिशत की दर से कटौती की जाएगी. इसका प्रभावी अर्थ यह है कि डेवलपर्स को इन-ऐप खरीदारी और सब्सक्रिप्शन के लिए गूगल को 6 से 26 प्रतिशत तक सेवा शुल्क का भुगतान करना होगा, जो ऐप, सर्विस और गूगल प्ले पर आने वाले वार्षिक राजस्व पर निर्भर करता है.

क्या था पिछला आदेश

अक्टूबर 2022 में सीसीआई ने गूगल को कंपनी की ऐप भुगतान नीतियों को संशोधित करने के लिए कई सुधारात्मक उपायों के अलावा ऐप डेवलपर्स को ऐप खरीदने या गूगल प्ले पर इन-ऐप बिलिंग के लिए किसी भी थर्ड पार्टी बिलिंग या भुगतान प्रसंस्करण सेवाओं का उपयोग करने से प्रतिबंधित नहीं करने का निर्देश दिया था. गूगल पर अपनी प्ले स्टोर नीतियों का दुरुपयोग करने के लिए 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था. गूगल वर्तमान में सीसीआई के 936.44 करोड़ रुपये के जुर्माने के खिलाफ National Company Law Appellate Tribunal (एनसीएलएटी) में अपील डाली हुई है.

  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

11 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

20 hours ago