होम / कोर्ट कचहरी / Gail के इस बड़े अधिकारी को CBI ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Gail के इस बड़े अधिकारी को CBI ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

महारत्न कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड के एक बड़े अधिकारी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में 4 अन्य की भी गिरफ्तारी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गेल इंडिया लिमिटेड (Gail India Limited) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने यह कार्रवाई घूसखोरी के मामले में की है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गिरफ्तार वरिष्ठ अधिकारी का नाम केबी सिंह है. बता दें कि गेल एक महारत्न कंपनी है, जो पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन आती है. 

सीबीआई ने घर भी खंगाला 
सीबीआई ने 50 लाख रुपए के कथित घूसखोरी के मामले में Gail के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोजेक्ट) केबी सिंह को गिरफ्तार किया है. सिंह के अलावा, 4 अन्य की गिरफ्तारी भी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि गिरफ्तारी के पहले सिंह के नोएडा स्थित आवास पर छापेमारी भी की गई थी. कई घंटे तक चली छापेमारी में सीबीआई ने कुछ आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की हैं. 

यहां भी जारी है छापेमारी
इस मामले में दिल्ली, नोएडा और विशाखापत्तनम में भी छापेमारी की जा रही है. बताया जाता है कि सिंह ने गैस पाइपलाइन की परियोजना से जुड़े कुछ ठेकेदारों से 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. इस समय केबी सिंह प्रोजेक्ट डिवीजन में तैनात हैं. उनके अलावा चार अन्य लोगों को भी CBI ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, गेल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट के लिए किसी खास को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी. CBI को जैसी ही इसकी खबर मिली, उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए पहले छापेमारी की, फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 

इस बारे में ज्यादा जानकारी आना अभी बाकी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago