होम / कोर्ट कचहरी / क्‍या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से पेंडिंग केसों का डिसपोजल हो सकता है : डॉ. ललित भसीन 

क्‍या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से पेंडिंग केसों का डिसपोजल हो सकता है : डॉ. ललित भसीन 

BW Legal के इवेंट में डॉ. ललित भसीन ने मुख्‍य तौर पर दो विषयों पर अपनी बात को सामने रखा. इसमें पहला है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और दूसरा है ईज ऑफ डूइंग. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Legal Leader Conclave और 40Under40 अवॉर्ड  में अपनी बात रखते हुए भसीन एंड पॉर्टन फर्म के मैनेजिंग पॉर्टनर डॉ. ललित भसीन ने कहा कि लीगल अवेयनेस को बढ़ाने के मामले में पॉयनरियर डॉ. अनुराग बत्रा का मैं स्‍वागत करता हूं. उन्‍होंने कहा कि इसे मैंने देखा है, इसे मैंने महसूस किया है और मैंने इसमें भाग लिया है. पिछले कुछ सालों में मैंने देखा है कि कई लोगों ने उसे गलत तरीके से लिया है जो मैंने कहा है. उन्‍होंने कहा कि मैंने जो कहा है वो ये है कि इस इवेंट को 30under30 और 40under40 होना चाहिए था. क्‍योंकि 40under40 में एक वकील काफी मैच्‍योर हो जाता है. उसके पास एक अच्‍छा अनुभव होता है. क्‍योंकि वो लोग जिस किसी भी क्षेत्र में प्रैक्टिस करते हैं उसमें एक अच्‍छा अनुभव प्राप्‍त कर लेते हैं. मेरा विचार ये है कि मैं आज यहां पर जो भी कहूंगा उससे आप सीखेंगे नहीं बल्कि मुझे लगता है कि वापसी मैं मुझे आपसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. आज मैं आप लोगों के साथ कुछ इश्‍यू पर बात करना चाहता हूं और ये उम्‍मीद रखता हूं कि मुझे आपसे कुछ सीखने को मिलेगा. तो मैं यहां कुछ सिखाने नहीं बल्कि सीखने आया हूं. हां लेकिन यहां अगर कुछ लॉ स्‍टूडेंट हैं उन्‍हें यहां बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. क्‍योंकि आज हम यहां जिन इश्‍यू पर बात करेंगें वो आपको तब काम आएंगे जब आप अपनी प्रैक्टिस शुरू करेंगे. 

तकनीक का इस्‍तेमाल
डॉ. ललित भसीन ने कहा कि हम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बारे में बात करते हैं, लेकिन मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता हूं क्‍योंकि मैं इंसान की इंटेलीजेंस में विश्‍वास रखने वाले लोगों में शामिल हूं. ह्यूमन इंटेलीजेंस का इंसान के दिमाग से एक अटूट संबंध होता है. हमारे लिए समझने की बात ये है कि आखिर ये लॉ प्रैक्टिस को किस तरह से प्रभावित करने वाला है. देश की अर्थव्‍यवस्‍था को किस तरह से प्रभावति करने वाला है. एक दीक्षांत समारोह में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने जो कहा कि हमें अपने फाइलिंग वर्क के ज्‍यादातर हिस्‍से को डिजिटाइज करने की जरुरत है.

केस फाइल करने के तरीके से लेकर दूसरे कामों को डिजिटाइज करने की जरूरत है, जिससे हम लिटिगेशन की कॉस्‍ट को कम किया जा सके. उसके बाद मैंने चीफ जस्टिस से पूछा कि लॉर्ड शिप ईज ऑफ फाइलिंग से तो हम लिटिगेशन करने वालों को फायदा तो दे देंगे लेकिन डिस्‍पोजल का क्‍या होगा. क्‍या पिटिशन का डिस्‍पोजल आर्टिफिशियल तरीके से होगा? आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से डिस्‍पोजल नहीं हो सकता है. ये उसमें सपोर्टिव तकनीक की भूमिका निभा सकता है. ये एक निर्णायक की भूमिका को नहीं निभा सकता है. हर केस की अपनी एक अलग तरह की भूमिका होती है. हर केस एक अलग तरह के फैक्‍ट्स पर निर्भर करता है.

इतने करोड़ केस हैं पेंडिंग 
डॉ. ललित भसीन ने कहा कि आज हमारी अदालतों में 5 करोड़ केस पेंडिंग पड़े हुए हैं, इसी तरह से 80 हजार केस सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग पड़े हुए हैं. 61 लाख केस हाईकोर्ट में पेंडिंग हैं. 4 करोड़ केस लोअर कोर्ट में पेंडिंग हैं. क्‍या टेक्‍नोलॉजी हमें इसमें अहम भूमिका निभाने वाली है. मंदिर मस्जिद डिस्‍प्‍यूट लेकर कॉस्टिटयूशन से जुड़े मामले हमारे लिए अहम हो सकते हैं लेकिन उस आम लोगों के केस का क्‍या होगा जो कई सालों से पेंडिंग हैं. लेकिन सवाल ये है कि क्‍या भारत के आम आदमी को न्‍याय मिलेगा. हमारे संविधान की पहली प्रस्‍तावना कहती है कि भारत के हम लोगों को न्‍याय मिलेगा. सवाल ये उठता है कि क्‍या हमें वो न्‍याय मिल रहा है. इसका जवाब है नहीं. लोगों को न्‍यायिक न्‍याय नहीं मिल रहा है. 
क्‍या देश में हो रही है ईज ऑफ डूइंग? 
डॉ. ललित भसीन ने कहा कि आज हमारी सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर काम कर रही है. लेकिन जो अभी कॉलेज में पढ़ रहे हैं. उनसे तो नहीं लेकिन जो लोग अभी काम कर रहे हैं, वो इस बात को समझ रहे होंगें कि और मैं उनसे जानना चाहता हूं कि आखिर वो अपने अनुभव से बताएं कि क्‍या ऐसा हो रहा है. आप लोग इस मामले में अपना अनुभव बताइएगा. आज हमारे देश में तेजी से कानून बनाए जा रहे हैं. उन्‍होंने कार्यक्रम में मौजूद यंग लीगल प्रोफेशनल से जानना चाहा कि आखिर उनकी इस पर क्‍या राय है? 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

28 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago