होम / कोर्ट कचहरी / बायजू की मुश्किलों में इजाफा, अब इन 3 सहायक कंपनियों पर लटकी तलवार

बायजू की मुश्किलों में इजाफा, अब इन 3 सहायक कंपनियों पर लटकी तलवार

एडटेक कंपनी बायजू लगातार मुश्किलों के भंवर में फंसती जा रही है. सब उसके लिए अमेरिका से बुरी खबर आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

किसी जमाने में अपनी सक्सेस स्टोरी के लिए पहचानी जाने वाली एडटेक कंपनी बायजू (Byju) आज अपनी मुश्किलों को लेकर चर्चा में है. बायजू के लिए मुश्किलें चेरापूंजी की बारिश की तरह हो गई हैं. अब कंपनी के लिए अमेरिका से मुश्किलें बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बायजू की अमेरिकी सब्सिडियरी कंपनियों को दिवालिया घोषित करने की तैयारी चल रही है. दरअसल, ये कंपनियां अपना कर्जा नहीं चुका पा रही हैं. इन पर करीब 1.2 अरब डॉलर का भारी-भरकम कर्जा है. इसलिए उन्हें दिवालिया घोषित किया जा सकता है.

इन कंपनियों पर गिरेगी गाज
अमेरिका में सब्सिडियरी कंपनियों को लोन देने वाले वित्तीय संस्थानों ने उन्हें दिवालिया घोषित करने के लिए याचिका दायर की है. यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि पैरेंट कंपनी बायजू इन कंपनियों से करोड़ों रुपए निकाल रही है. एचपीएस इन्वेंस्टमेंट पार्टनर्स के नेतृत्व में कर्जदाताओं ने न्यूरॉन फ्यूल इंक (Neuron Fuel Inc), एपिक क्रिएशंस इंक (Epic Creations Inc) और टैंजिबल प्ले इंक (Tangible Play Inc) के खिलाफ डेलावेयर की अदालत में याचिका दायर की है. यदि इन कंपनियों को दिवालिया घोषित किया जाता है, तो यह बायजू की साख के लिए बड़े झटके समान होगा.

ये भी पढ़ें - Nvidia ने Apple को पछाड़ा, बनी दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी, इतना बढ़ा मार्केट कैप

बायजू रवींद्रन पर लगे आरोप
कर्जदाताओं ने बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन पर भी कई आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बायजू अपनी तीन सहायक कंपनियों के बारे में वित्तीय विवरण मुहैया नहीं करा रहे हैं, जो सीधे तौर पर ऋण अनुबंधों का उल्लंघन है. उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि इन कंपनियों के खर्च पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और उन्हें चलाने के लिए एक ट्रस्टी की नियुक्ति की जानी चाहिए. बता दें कि इस साल की शुरुआत में बायजू अल्फा को भी कर्ज न चुकाने के चलते दिवालिया घोषित कर दिया गया था. गौरतलब है कि बायजू की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. कंपनी के पास अपने कर्मचारियों को समय पर सैलरी देने के भी पैसे नहीं हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

40 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

5 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

13 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

18 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

17 hours ago