होम / कोर्ट कचहरी / Hero MotoCorp के चेयरमैन Pawan Munjal को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

Hero MotoCorp के चेयरमैन Pawan Munjal को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित धोखाधड़ी के मामले में कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है. अगली सुनवाई दिसंबर में की जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के चेयरमैन पवन मुंजाल को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाईकोर्ट ने पवन मुंजाल और कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ कथित धोखाधड़ी के मामले में कार्यवाही पर रोक लगा दी है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 6 दिसंबर को होगी. बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक FIR दर्ज की है, जिसमें हीरो मोटोकॉर्प के कुछ अधिकारियों पर जालसाजी, खातों में हेराफेरी, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है. हालांकि, कंपनी ने इसका खंडन किया था. 

ये है कंपनी का कहना
Hero MotoCorp ने बताया था कि यह वर्ष 2009-10 का ब्रेन्स लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा मामला है. शिकायत में कंपनी के अधिकारियों का जिक्र तो है, लेकिन FIR में किसी अधिकारी का नाम नहीं है. साल 2013 में हीरो मोटोकॉर्प ने भी संबंधित पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और मामला अदालत में चल रहा है. गौरतलब है कि पवन मुंजाल और हीरो मोटोकॉर्प के दिन खास अच्छे नहीं चल रहे हैं. हाल ही में ईडी ने हीरो मोटोकॉर्प के दफ्तर और पवन मुंजाल के आवास पर छापा मारा था. ED ने डायरेक्टरोट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के एक मामले में जांच के बाद कार्रवाई की थी. 

शेयरों में आई गिरावट
इधर, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में गिरावट देखने को मिली है. गुरुवार को कंपनी के शेयर 0.59% की नरमी के साथ 3,082.70 रुपए पर बंद हुए. 61,300 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयरों ने पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 1.74% का रिटर्न दिया है. एक महीने में यह आंकड़ा 2.95% और छह महीनों में 25.98% रहा है. बीते एक साल में Hero MotoCorp के शेयर अपने निवेशकों को 21.06% का रिटर्न दे चुके हैं. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 3,244 रुपए है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago