होम / कोर्ट कचहरी / बेंगलुरु का बदतमीज: पहले पुलिस ने निकाली हेकड़ी, अब RTO भी करेगा ऑटो ड्राइवर की खिदमत

बेंगलुरु का बदतमीज: पहले पुलिस ने निकाली हेकड़ी, अब RTO भी करेगा ऑटो ड्राइवर की खिदमत

हिंदीभाषी महिला से बदतमीजी करने और थप्पड़ मारने के आरोपी ऑटो ड्राइवर को बेंगलुरु पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक बदतमीज ऑटोवाले को अब समझ आ गया होगा कि एक थप्पड़ की कीमत क्या होती है. आरोपी ऑटो ड्राइवर ने एक महिला यात्री राइड कैंसिल करने पर न केवल गलियां दीं बल्कि थप्पड़ भी रसीद कर दिया. महिला ने ऑटो वाले की इस हरकत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और यही उसके लिए आरोपी को सबक सिखाने का हथियार साबित हुआ. 

पुलिस ने दर्ज किया केस
बेंगलुरु की मगदी रोड पुलिस ने ओला-बेस्ड ऑटो ड्राइवर R Muthuraj को गिरफ्तार कर लिया है. उसके ऊपर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. आरोपी को थाने से जमानत नहीं मिलेगी. पुलिस का कहना है कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और कोर्ट ने निर्णय लेगा कि उसे जमानत पर छोड़ना चाहिए या नहीं. बताया जा रहा है कि राइड कैंसिल करने पर आगबबूला हुए आरोपी को अब खुली हवा में सांस लेने के लिए 30 से 40 हजार रुपए खर्च करने होंगे. 

हिंदी भाषी है पीड़िता
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी ऑटो ड्राइवर  R Muthuraj को गिरफ्तार किया. आरोपी ने स्वीकार किया है महिला के राइड कैंसिल करने पर उसे गुस्सा आ गया था. हिंदी भाषी महिला ने ओला ऐप पर ऑटो बुक करने के बाद दूसरे कैंसिल कर दिया और फिर दूसरे ऑटो में बैठ गई. इस आरोपी बुरी तरह भड़क गया. उसने महिला को गंदी-गंदी गलियां दी, धमकी और और बाद में थप्पड़ मार दिया. 

किसी की नहीं सुनी
महिला द्वारा पुलिस में शिकायत की चेतावनी का भी आरोपी पर कोई असर नहीं हुआ और वो बदसलूकी करता रहा. कुछ लोगों ने भी आरोपी को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने उन्हें अनसुना कर दिया. घटना के बाद महिला ने ‘ओला’ को टैग करते हुए ‘एक्स’ पर घटना की जानकारी दी. इसके बाद सिटीजंस मूवमेंट ईस्ट बेंगलुरु नाम के अकाउंट से ऑटो ड्राइवर की बदसलूकी के दो वीडियो पोस्ट किए गए. देखते ही देखते वीडियो इतने वायरल हो गए कि एडीजीपी आलोक कुमार ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को ऑटो ड्राइवर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

रद्द होगा लाइसेंस
वहीं, खबर है कि बेंगलुरु रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) भी आरोपों ऑटो ड्राइवर पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.  R Muthuraj का लाइसेंस और ऑटो का परमिट दोनों रद्द किया जा सकता है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राइड कैंसिल होने पर  R Muthuraj को महज 20-30 रुपए का नुकसान होता, लेकिन इस तरह का अभद्र व्यवहार करके उसने अपना बड़ा नुकसान कर लिया है. लीगल खर्च के नाम पर ही उसे 30 से 40 हजार रुपए का झटका लगेगा. बता दें कि  कर्नाटक में हिंदी भाषियों के साथ इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago