होम / कोर्ट कचहरी / ऐसा क्या हुआ कि Baba Ramdev को कहना पड़ गया - हम मृत्युदंड के लिए भी तैयार हैं?

ऐसा क्या हुआ कि Baba Ramdev को कहना पड़ गया - हम मृत्युदंड के लिए भी तैयार हैं?

पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, उसी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कंपनी को फटकार लगाई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

झूठे (False) और भ्रामक (Misleading) दावों पर पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) को सुप्रीम कोर्ट से मिली फटकार के बाद बाबा रामदेव (Baba Ramdev) का बयान सामने आया है. बाबा ने पतंजलि के खिलाफ साजिश की बात करते हुए कहा कि उनकी कंपनी ने कभी कोई झूठा या भ्रामक दावा नहीं किया. रामदेव ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर पतंजलि को निशाना बना रहे हैं. उनका मकसद कंपनी की छवि को प्रभावित करना है. 

चाहो तो जुर्माना लगा दो  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें मॉडर्न मेडिसिन सिस्टम के खिलाफ पतंजलि के विज्ञापन में भ्रामक दावे प्रकाशित करने का आरोप है. इसी पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद को फटकार लगाई थी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ डॉक्टरों ने एक समूह बनाया है, जो लगातार योग, आयुर्वेद आदि के खिलाफ प्रचार करता है. यदि हम झूठे हैं, तो हम पर 1000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाएं. हम मृत्युदंड के लिए भी तैयार हैं, लेकिन अगर हम झूठे नहीं हैं, तो उन लोगों को दंडित करें जो वास्तव में झूठा प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि पिछले 5 वर्षों से रामदेव और पतंजलि को निशाना बनाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें - राजस्थान का 108.48 रुपए वाला Petrol महंगा, तो मध्य प्रदेश का 108.65 वाला क्यों नहीं?

हमारे पास ज्ञान-विज्ञान की दौलत
बाबा रामदेव ने कहा कि एलोपैथी और मार्डन मेडिकल साइंस की ओर से झूठ फैलाया जा रहा है. वह अदालत के समक्ष सैकड़ों मरीजों की परेड कराने के लिए भी तैयार हैं. वह कोर्ट में अपने सभी शोध भी दिखा सकते हैं. रामदेव ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट, देश के कानून और देश के संविधान का सम्मान करते हैं. हालांकि, वह झूठा प्रचार वह नहीं कर रहे हैं, बल्कि डॉक्टरों का एक समूह इस काम में लगा हुआ है. रामदेव ने कहा कि उनकी दवाएं शोध पर आधारित हैं. हमारे पास ज्ञान-विज्ञान की दौलत है. पतंजलि कभी झूठा प्रचार नहीं करती, जो लोग झूठ फैला रहे हैं उनका पर्दाफाश होना चाहिए.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

14 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago