होम / कोर्ट कचहरी / हीरो से विलेन बने Sameer Wankhede याद हैं? अब उनके बारे में आई ये खबर

हीरो से विलेन बने Sameer Wankhede याद हैं? अब उनके बारे में आई ये खबर

आरोप है कि समीर वानखेड़े ने शाहरुख के बेटे आर्यन खान के खिलाफ आरोप तय नहीं करने के ऐवज में 25 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) याद हैं, जी हां वही जो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन (Aryan Khan) से जुड़े मामले को लेकर सुर्खियों में आई थी. मीडिया ने उन्हें एकदम से हीरो बना दिया था, लेकिन बाद में उनकी एक अलग ही तस्वीर सामने आई. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को पहले फंसाने और फिर रिहाई के बदले 25 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है. अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है.

पूर्व अधिकारी भी तलब
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ED ने शाहरुख खान के बेटे को बरी करने के लिए कथित तौर पर 25 करोड़ की रिश्वत मांगने के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए समीर वानखेड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है. साथ ही NCB के कुछ पूर्व अधिकारियों को भी ED ने तलब किया है. वहीं, वानखेड़े ने ईडी द्वारा किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा का अनुरोध करते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बता दें कि समीर सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर काडर के भारतीय राजस्व सेवा के 2008 बैच के अधिकारी हैं.

पूरे देश में हुई थी बहस
आरोप है कि कॉर्डेलिया क्रूज पर मादक पदार्थ मिलने पर समीर वानखेड़े ने शाहरुख के बेटे आर्यन खान के खिलाफ आरोप तय नहीं करने के ऐवज में 25 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी. इस मामले में CBI ने पिछले साल मई में वानखेड़े के खिलाफ केस दर्ज किया था. आर्यन खान को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था. चूंकि मामला शाहरुख खान से जुड़ा था इसलिए पूरे देश में इसे लेकर बहस शुरू हो गई थी. हालांकि, बाद में इस मामले ने नया मोड़ लिया और कहा गया कि आर्यन खान को फंसाने की कोशिश की गई. इसके बाद समीर हीरो से सीधे खलनायक बन गए.

इस तरह आया नाम
सीबीआई ने एनसीबी की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वतखोरी से संबंधित प्रावधानों के साथ ही भारतीय दंड संहिता की धाराओं में वानखेड़े और अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. बता दें कि NCB ने क्रूज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था, लेकिन आर्यन खान को क्लीन चिट दी गई थी. इस मामले में नया मोड़ तब आया जब यह आरोप लगा कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए एनसीबी के एक अधिकारी द्वारा 25 करोड़ रुपये की मांग की गई है. इसके बाद NCB वानखेड़े और अन्य के खिलाफ आंतरिक जांच की, जिसके आधार पर CBI ने उनके खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

57 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

24 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

44 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

31 minutes ago