होम / कोर्ट कचहरी / योग से रोग दूर भगाने वाले बाबा को नहीं मिल रही मुश्किलों से मुक्ति, फिर लगा झटका

योग से रोग दूर भगाने वाले बाबा को नहीं मिल रही मुश्किलों से मुक्ति, फिर लगा झटका

बाबा रामदेव को मुश्किलों से मुक्ति का कोई आसन नहीं मिल रहा है. अदालतों से उन्हें लगातार बड़े झटके लग रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

योग से रोग दूर भगाने वाले बाबा रामदेव (Baba Ramdev) अपनी मुश्किलों के अंत का आसन नहीं खोज पा रहे हैं. अदालतों से उन्हें लगातार बड़े झटके लग रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के बाद अब बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने भी बाबा की खिंचाई की है. हाई कोर्ट ने रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर चार करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि पतंजलि एक बहुत अमीर कंपनी है और अदालत की अवमानना पर उसे ऐसे ही नहीं छोड़ा जा सकता. 

रोक के बावजूद बेचा
बाबा रामदेव की पतंजलि पर अदालत के आदेश की अवहेलना का आरोप है. बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने 2023 के एक अंतरिम आदेश पारित किया था, जिसका पालन पतंजलि को करना था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. जब अदालत को इससे अवगत कराया गया था, तो उसने पतंजलि आयुर्वेद को कड़ी फटकार लगाते हुए 4 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया. दरअसल, कोर्ट के आदेश में मंगलम ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की ओर से दायर ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में पतंजलि को अपने कपूर उत्पाद को बेचने और उसका विज्ञापन करने से रोका गया था. लेकिन मंगलम ऑर्गेनिक्स का दावा है कि पतंजलि आदेश का उल्लंघन करते हुए उत्पाद बेच रही है.    

काम नहीं आई माफी 
मामले की सुनवाई के दौरान  न्यायमूर्ति आर.आई. चागला की सिंगल बेंच ने कहा कि पतंजलि ने अदालत के आदेश का जानबूझकर उल्लंघन किया. इसमें कोई संदेह नहीं है कि पतंजलि का इरादा अदालत के आदेश का उल्लंघन करने का था. कोर्ट ने पतंजलि को दो सप्ताह में चार करोड़ रुपए जमा करने का निर्देश दिया है. कुछ दिन पहले अदालत ने कंपनी को 50 लाख जमा करने का निर्देश दिया था. पहले सुनवाई के दौरान पतंजलि ने अदालत को बताया था कि 24 जून तक 49.57 लाख रुपए से ज्यादा के उत्पाद बेचे जा चुके हैं. जून में अदालत में पतंजलि के डायरेक्टर रजनीश मिश्रा ने बिना शर्त माफी भी मांग ली थी. इस बार भी कंपनी ने बिना शर्त माफी मांगी, मगर कोर्ट ने कहा कि पतंजलि जुर्माने से नहीं बच सकती.

वाकई अमीर है कंपनी
जैसा कि अदालत ने कहा पतंजलि आयुर्वेद वाकई बहुत अमीर कंपनी है.  बाबा के इस कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में 30 हजार करोड़ रुपए के टर्नओवर का आंकड़ा पार कर लिया था और ऐसा करने वाली पतंजलि पहली ऐसी स्‍वदेशी FMCG कंपनी बन गई. बाबा रामदेव और उनके सखा आचार्य बालकृष्ण के पास भी बेशुमार दौलत है. साल 2022 के आंकड़ों के अनुसार बाबा की नेटवर्थ 190 मिलियन डॉलर यानी करीब 1400 करोड़ रुपए है. जबकि आचार्य बालकृष्ण 29,680 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं. 

लग्जरी कारों का शौक 
बाबा रामदेव ने एक बार कहा था कि उनकी कमाई चैरिटी में जाती है और वह साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं. हालांकि, ये बात अलग है कि वह अक्सर लग्जरी कारों में घूमते नजर आ जाते हैं. पिछले साल उनकी लैंड रोवर डिफेंडर 130 (Land Rover Defender 130) को लेकर काफी चर्चा हुई थी, जिसकी कीमत 1.41 करोड़ रुपए के आसपास है. इससे पहले, उनके नई Mahindra XUV700 खरीदने की बात भी सामने आई थी. बताया जाता है कि इसके अलावा, बाबा रामदेव के पास लैंड रोवर डिस्कवरी, रेंज रोवर इवोक, महिंद्रा स्कॉर्पियो, और जगुआर एक्सजेएल भी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

3 hours ago

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

2 days ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026

ईडी का बड़ा एक्शन: फर्जी GST बिल मामले में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई.

09-May-2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

3 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

1 hour ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

3 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago