होम / कोर्ट कचहरी / आखिर किस बात को लेकर कल्याणी परिवार में चल रहा विवाद? कोर्ट तक पहुंचा मामला

आखिर किस बात को लेकर कल्याणी परिवार में चल रहा विवाद? कोर्ट तक पहुंचा मामला

कैमिकल कंपनी Hikal में हिस्सेदारी को लेकर भारत फोर्ज Bharat Forge के चेयरमैन और एमडी बाबा कल्याणी और उनकी बहन सुगंधा हीरेमथ बॉम्बे हाई कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 

कैमिकल कंपनी हिकल (Hikal) को लेकर भारत फोर्ज ( Bharat Forge) के चेयरमैन और एमडी बाबा कल्याणी का अपने भाई गौरीशंकर और बहन सुगंधा हीरेमथ से विवाद चल रहा है. पैतृक संपत्ति में अपने अधिकार को लेकर बाबा कल्याणी की बहन सुगंधा व जीजा जयदेव हिरामेथ उनके साथ बॉम्बे हाई कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. वहीं, उनका अपने छोटे भाई व उसके परिवार से भी विवाद चल रहा है.

हिकल बोर्ड से बाहर हो गए थे बाबा कल्याणी, भारत फोर्ज में बरकरार
75 वर्षीय बाबा कल्याणी के पास कुल संपत्ति 4.1 बिलियन है. उन्हें जनवरी में हिकल  के बोर्ड पद से हटा दिया गया था. हिकाल के बोर्ड से हटाए जाने से पहले शेयरहोल्डर एडवाइजरी फर्म (एसईएस) ने भारत फोर्ज के शेयरधारकों से उम्र के कारण कंपनी बोर्ड में बाबा कल्याणी की पुनर्नियुक्ति के खिलाफ मतदान करने की सिफारिश की थी. फिर भी बाबा कल्याणी अधिक वोट पाकर अपनी नैया पार लगाने में कामयाब रहे और दोबारा नियुक्त हो गए. कल्याणी की कंपनी भारत फोर्ज भारत के रक्षा उपकरणों के अग्रणी निर्माताओं में से एक है.

छोटे भाई व परिवार से ये है विवाद 
बीडब्ल्यू के पास कल्याणी पारिवार में चल रहे विवाद से संबंधित विभिन्न पत्र और दस्तावेज हैं. बाबा कल्याणी के अपने छोटे भाई गौरीशंकर और उनके परिवार के साथ रिश्ते काफी समय से तनावपूर्ण हैं. उनके भाई और उसकी पत्नी रोहिणी दोनों कल्याणी फोर्ज के प्रमुख हैं. उनकी भतीजी शीतल ने कल्याणी परिवार की पैतृक संपत्ति में 1/9वां हिस्सा मांगने के लिए उन पर मुकदमा दायर किया था. बाबा कल्याणी अदालत में शीतल से पूरी ताकत से लड़ रहे हैं. उनके छोटे भाई और उसकी पत्नी रोहिणी ने भी बाबा कल्याणी के खिलाफ कोर्ट में कई मामले दायर किए हैं. कल्याणी ने भी अपनी ओर से अदालतों में उन पर कुछ मामले दायर किए हैं. 

इस पैतृक संपत्ति को लेकर बहन व जीजा से विवाद
हाल में बहन सुगंधा ने भी बाबा कल्याणी के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. सुगंधा ने बताया है कि बाबा कल्याणी 1994 के फैमिली एग्रीमेंट के तहत उन्हें हिकल में हिस्सेदारी देने से मना कर रहे हैं. इस फैमिली एग्रीमेंट में उनके पिता डॉ. नीलकंठ कल्याणी ने हिकल का नियंत्रण और शेयर उन्हें और उनके पति जयदेव हिरेमथ को सौंपने की बात थी. 

विवाद के केंद्र में हिकल लिमिटेड के 34.01 प्रतिशत शेयर 
इस विवाद के केंद्र में 1988 में स्थापित हिकल लिमिटेड के 34.01 प्रतिशत शेयर हैं, जो बाबा कल्याणी द्वारा नियंत्रित कंपनियों के पास हैं. वर्तमान में बॉम्बे हाई कोर्ट में चल रहे मुकदमे में कल्याणी इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड और बीएफ इन्वेस्टमेंट लिमिटेड नामक दो कंपनियों को भी पार्टी बनाया गया है. जयदेव हिरेमथ हिकल के चेयरमैन, जबकि सुगंधा हिकल के बोर्ड में नान एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं. हिरेमथ समूह के पास हिकल में 34.84 प्रतिशत शेयर हैं. 

19 जून 1994 के फैमिली एग्रीमेंट को बनाया आधार
मुकदमे में बहन व बहनोई बाबा कल्याणी द्वारा नियंत्रित कंपनियों द्वारा 1300 करोड़ रुपये मूल्य की 34.01 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने 19 जून 1994 को मुंबई के होटल ताज महल में हुए एक फैमिली एग्रीमेंट को आधार बनाया है. यह एग्रीमेंट डॉ. नीलकंठ कल्याणी, उनकी पत्नी सुलोचना कल्याणी, बाबा कल्याणी, इंडस्ट्रियल क्रेडिट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (अब आईसीआईसीआई बैंक) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पद्म भूषण एन वाघुल और सेबी के तत्कालीन अध्यक्ष पद्म भूषण एसएस नाडकर्णी की उपस्थिति मे हुआ था. 

कोर्ट में कल्याणी ने क्या कहा?
वहीं, बाबा कल्याणी ने भी अपनी बहन सुगंधा हिरेमथ और उनके पति जयदेव हिरेमथ द्वारा दायर मुकदमे को चुनौती दी है, जिसमें पिता और पुत्र के बीच आदान-प्रदान किए गए पत्र सामने आए हैं. बाबा कल्याणी ने कोर्ट में कहा है कि पिछले 29 वर्षों में उनकी बहन और न ही जीजा ने 1994 के फैमिली एग्रीमेंट के बारे में कुछ बात की है उन्होंने आगे कहा कि यह एग्रीमेंट उनके पिता द्वारा 'एकतरफा' तरीके से तैयार की गई थी. वह इसके हस्ताक्षरकर्ता नहीं हैं और इसलिए यह उन्हें हिस्सा देने के लिए बाध्यकारी नहीं है.

कोर्ट जाने से पहले लिखे पत्र

सुगंधा हीरेमथ ने 90 के दशक में कल्याणी को कई पत्र लिखे और मांग की कि वह शेयरों के बायबैक समझौते का सम्मान करें. उनके पति जयदेव ने भी वर्ष 2000 में इस विषय पर बाबा कल्याणी को पत्र लिखा था. सुगंधा ने आखिरी गुहार मार्च 2023 में लगाई, जब कल्याणी की कंपनियों ने हिकल के अतिरिक्त शेयर खरीदने की मंजूरी मांगी. सुगंधा ने लिखा कि 1993 और 1994 के फैमिली एग्रीमेंट के अनुसार हिकाल के शेयर उन्हें व उनके पति को वापस हस्तांतरित किए जाने थे. उन्हें इस बात की जरा भी जानकारी नहीं थी कि उनका सगा भाई उनका हक नहीं देना. हमारी दिवंगत मां सुलोचना कल्याणी भी यही चाहती थी कि बाबा कल्याणी हिकल के शेयर उन्हें और उनके पति को सौप दे. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

12 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

36 seconds ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago