होम / कोर्ट कचहरी / Adani Crisis: सुप्रीम कोर्ट ने लौटाया सरकार का सीलबंद लिफाफा, कही ये बड़ी बात

Adani Crisis: सुप्रीम कोर्ट ने लौटाया सरकार का सीलबंद लिफाफा, कही ये बड़ी बात

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह पर लगाए गए आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सुप्रीम कोर्ट ने अडानी मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट्स के नाम सीलबंद लिफाफे में लेने से इनकार कर दिया है. पिछली सुनवाई में कोर्ट के कहने पर केंद्र सरकार मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने तैयार हो गई थी. उस समय सरकार ने एक्सपर्ट्स के नाम सीलबंद लिफाफे में देने की पेशकश की थी. शुक्रवार यानी आज इस मामले की सुनवाई में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि वह जांच में पारदर्शिता चाहता है और इसलिए केंद्र का सुझाव नहीं माना जा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपने जो नाम सौंपे हैं, वह दूसरे पक्ष को नहीं दिए गए तो पारदर्शिता की कमी होगी. इसलिए, हम आपके सुझाव को स्वीकार नहीं कर सकते. हम अपनी तरफ से कमेटी बनाएंगे. फिलहाल फैसला सुरक्षित रखा जा रहा है.

4 याचिकाएं हुईं दायर
केंद्र सरकार ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया था कि व्यापक हित को देखते हुए वह सीलबंद लिफाफे में समिति के लिए विशेषज्ञों के नाम और उसके कार्यक्षेत्र की जानकारी देना चाहती है. हालांक‍ि, सुप्रीम कोर्ट ने आज इस सुझाव को मानने से मना कर दिया है. बता दें कि शीर्ष न्यायालय हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह के शेयरों में आई गिरावट को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में अब तक 4 जनहित याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं. एडवोकेट एमएल शर्मा, विशाल तिवारी, कांग्रेस लीडर जया ठाकुर और सोशल वर्कर मुकेश कुमार ने ये याचिकाएं दायर की हैं.

स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन
वहीं, शेयर बाजार की बात करें, तो अडानी समूह की कुछ कंपनियों के शेयर आज भी लाल निशान पर बंद हुए. Adani Enterprises में जहां 4.32% की गिरावट आई. वहीं, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस 5.00% लुढ़ककर बंद हुआ. अडानी समूह की सीमेंट कंपनी ACC Ltd में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई. जबकि Ambuja Cements के शेयर आज 1.94% ऊपर चढ़ गए. अडानी विल्मर 5.00%, अडानी पोर्ट 0.061%, और अडानी पावर में 4.97% की तेजी देखने को मिली. NDTV के शेयर भी आज करीब 5 फीसदी की छलांग लगाकर 217.20 रुपए पर बंद हुए. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

3 days ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों की सफाई, ‘ईंधन सुरक्षित’; 90 हजार पंपों पर बढ़ी क्वालिटी जांच

E20 विवाद के बीच इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL ने कहा कि देशभर में पेट्रोल की गुणवत्ता की व्यापक जांच की गई है. कंपनियों के मुताबिक, ज्यादातर सैंपल में क्लोराइड और नमी की मात्रा तय मानकों के भीतर मिली है.

3 hours ago

DRDO की परियोजनाओं में देरी पर सरकार से जवाब तलब, 33,000 करोड़ के R&D रोडमैप पर भी नजर

33,000 करोड़ रुपये के डिफेंस R&D रोडमैप की निगरानी बढ़ाने की सिफारिश, टेक्नोलॉजी और ऑपरेशनल क्षमता पर भी हो आकलन

55 minutes ago

अमेरिकी टैरिफ की धमकी से बढ़ सकता है भारत का क्रूड बिल, चालू खाता घाटा भी होगा दोगुना: CareEdge

रूसी तेल पर 100% टैरिफ लगा तो बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें, कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का अनुमान

1 hour ago

बिहार के मखाना की विदेश में धूम! ऑस्ट्रेलिया पहुंची पहली खेप, किसानों को मिला 18% ज्यादा दाम

18 मीट्रिक टन की पहली समुद्री खेप ने खोला विदेशी बाजार का रास्ता, जीआई टैग वाले मिथिला मखाना को किसानों की आय बढ़ाने का नया जरिया बनाने पर जोर

1 hour ago

डीपफेक और AI कंटेंट पर मेटा की बढ़ी मुश्किलें, छिन सकता है ‘सेफ हार्बर’ का कवच

सरकार ने Meta के कंटेंट मॉडरेशन और रिकमेंडेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, डीपफेक और बिना लेबल वाले AI कंटेंट को लेकर मांगा जवाब

2 hours ago