होम / कोर्ट कचहरी / फर्जी SEBI एजेंट बनकर एक शख्स ने 500 लोगों से ठगे 170 करोड़ रुपये, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी SEBI एजेंट बनकर एक शख्स ने 500 लोगों से ठगे 170 करोड़ रुपये, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसने शेयर बाजार में निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा करके 400 से अधिक लोगों को ठगा था

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुंबई क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने मध्य प्रदेश से आशीष शाह नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कि लोगों को शेयर मार्केट से मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उन्हें चुना लगाने का काम करता था. आरोपी ने 500 लोगों के साथ करीब 170 करोड़ का फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कैम किया है. पुलिस के मुताबिक, मुंबई के वर्सोवा का रहने वाला आशीष शाह निवेशकों को 84% तक रिटर्न्स देने का वादा करता था और अपने आप को सेबी रजिस्टर्ड एजेंट बताता था. लोगों का भरोसा जीतने के बाद वो ठगी की वारदात को अंजाम देता था.

छतरपुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

जब लोगों को आशीष से मनचाहा रिटर्न नहीं मिला था, तो उन्होंने उसके खिलाफ मई 2024 में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में चीटिंग की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद केस को सीधा क्राइम ब्रांच को सौप दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी ने करीब 400 लोगों के साथ करीब 170 करोड़ रुपए का चूना लगा चुका है. आशीष शाह को पकड़ने के लिए मुम्बई क्राइम ब्रांच ने करीब 3 टीम तैनात किए थे, जिन्होंने आरोपी को मध्य प्रदेश के छतरपुर से गिरफ्तार किया.

फर्जी कंपनी से लगाया चूना

पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तब मालूम हुआ कि आरोपी आशीष शाह, समर्याश ट्रेडर्स एलएलपी नामक कंपनी शुरू की जिसमें, वो निवेशकों से पैसे कोविड के दौरान 2022 से मई 2024 तक लोगों के पैसे निवेश शेयर मार्केट में निवेश करने की बात कही. लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं.शुरुआत में लोगों को रिटर्न्स/मुनाफे के नाम पर अच्छे पैसे दिए गए, लेकिन उसके कुछ दिनों बाद पैसे मिलने रुक गए और लोगों को ठगी का शक होने लगा. 
आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मूवेबल और इमोवेबल प्रॉपर्टीज को आइडेंटिफाई किया है. जिनमें आरोपी के नाम से 2 फ्लैट, 2 लैंड पार्सल, गुजरात में 4 गाडियां और 6 बैंक अकाउंट्स 25 लाख कैश और करीब 2 किलो गोल्ड बार सीज किए हैं. पुलिस ने ब्रीच ऑफ ट्रस्ट, चीटिंग और एमआईडीपी (महाराष्ट्र प्रोटेक्शन ऑफ इंट्रेस्ट ऑफ डिपॉजिटर्स) समेत कई धाराएं लगाई है.

सरकार की ये सलाह जरूर मानें

इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के बढ़ते संख्या को देख सरकार, मार्केट रेगुलेटर सेबी, आरबीआई और एक्सचेंज समय समय से लोगों में अवेयरनेस कर रहे हैं कि मार्केट में निवेश करने से पहले सारी जानकारी एक बार खुद जरूर चेक करें और सोच कर, समझ कर निवेश करें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago