होम / बिजनेस / कभी भारत में बोलता था Xiaomi का डंका, अब हो गई इतनी बुरी हालत!

कभी भारत में बोलता था Xiaomi का डंका, अब हो गई इतनी बुरी हालत!

इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (IDC) ने भारत में मोबाइल कंपनियों के मार्केट शेयर का डेटा रिलीज किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय स्मार्टफोन बाजार (Indian Smartphone Market) पर चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) की पकड़ ढीली हो रही है. हालांकि, इसका ये मतलब कतई नहीं है कि भारतीय कंपनियां राज करने वाली स्थिति में आ गई हैं. इस मार्केट पर दबदबा अभी भी चीनी कंपनियों का ही है. कुछ साल पहले तक Xiaomi भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचती थी. सस्ते दाम में, लेटेस्ट फीचर्स से लैस मोबाइल Xiaomi की पहचान थे और इसलिए उसके ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी. लेकिन दूसरी चीनी कंपनियों की भारत में दस्तक, बढ़ती प्रतियोगिता और गंभीर आरोपों के चलते शाओमी नंबर 1 के पायदान से फिसलती चली गई.  

ये कंपनी है नंबर 1
इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (IDC) ने भारत में साल 2023 के दूसरे क्वार्टर में मोबाइल फोन कंपनियों के मार्केट शेयर का डेटा जारी किया है. इस डेटा से साफ हो जाता है कि Xiaomi टॉप पोजीशन से फिसलकर काफी नीचे पहुंच गई है. नंबर 1 पर Vivo, नंबर 3 पर Realme और चौथे नंबर पर Oppo है. ये तीनों भी चीनी कंपनियां हैं. यानी एक चीनी कंपनी की भारतीय स्मार्टफोन मार्केट पर पकड़ ढीली हुई, तो दूसरी चीनी कंपनियों ने अपनी दावेदारी ठोंक दी. दूसरे नंबर पर कोरियाई कंपनी सैमसंग मौजूद है. Xiaomi अब नंबर 5 की पोजीशन पर है.  

Vivo का मार्केट शेयर
IDC की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे क्वार्टर के आखिरी महीने तक Vivo ने अपने मार्केट शेयर को 16% पर पहुंच दिया, जबकि बीते साल इसी क्वार्टर में कंपनी का मार्केट शेयर 14.5% पर था. इस दौरान, वीवो के शिपमेंट में 7.4 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. दूसरे स्लॉट पर मौजूद Samsung का इस साल के दूसरे क्वार्टर में मार्केट शेयर 15.7% रहा. बीते साल इसी अवधि में यह 16.3 प्रतिशत का था. यानी इसमें थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, रियलमी का मार्केट शेयर 12.6 प्रतिशत है. सैमसंग की तरह इसके मार्केट शेयर में भी पिछली बार की तुलना में गिरावट आई है. बीते साल के दूसरे क्वार्टर में Realme का मार्केट शेयर 17.5 प्रतिशत था. 

ऐसा हो गया शाओमी का हाल 
Oppo के मार्केट शेयर में भी पिछले साल के मुकाबले कुछ कमी आई है. चौथे नंबर पर मौजूद इस कंपनी का दूसरी तिमाही में मार्केट शेयर 11 प्रतिशत है, जबकि बीते साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 11.5 प्रतिशत था. शाओमी की बात करें, तो इसका मार्केट शेयर घटकर 11 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पिछले साल की इसी अवधि में यह 17.6% था. एक और चाइनीज कंपनी Poco का मार्केट शेयर में इजाफा देखने को मिला है. इस साल के दूसरे क्वार्टर में यह 5% प्रतिशत पहुंच गया है, जबकि पिछले साल 2.8 प्रतिशत था. अब इस कंपनी की गिनती तेजी से बढ़ते ब्रैंड के रूप में होने लगी है. लिस्ट में यह 8वें स्थान पर है.

तेजी से बढ़ रहा ये ब्रैंड
मार्केट शेयर के लिहाज से छठे नंबर पर OnePlus है और 7वें पर Apple. चीनी ब्रैंड OnePlus का भारत में मार्केट शेयर 7.2% है, जो पिछले साल की दूसरी तिमाही 4.3% से काफी ज्यादा है. इसकी Year-Over-Year की ग्रोथ 61.1 रही है. जबकि iPhone बनाने वाली कंपनी Apple का मार्केट शेयर 5.5 प्रतिशत है. कंपनी का पिछले साल का ये आंकड़ा 3.3% था. इसकी भी YoY ग्रोथ 61.1 प्रतिशत की रही है. इसके बाद बाकी कंपनियों का नंबर आता है. बता दें कि गलवान हिंसा के बाद से ही चीनी कंपनियां भारतीय एजेंसियों के रडार पर हैं. शाओमी पर 2015 से अपनी पैरेंट कंपनी को पैसे भेजने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं और उसे मुकदमेबाजी का भी सामना करना पड़ा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

6 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

8 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

9 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

11 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

13 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

8 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

3 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

5 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

6 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

11 hours ago