होम / बिजनेस / खत्म नहीं हो रहे Adani Group के बुरे दिन, अब यूपी सरकार ने दिया झटका

खत्म नहीं हो रहे Adani Group के बुरे दिन, अब यूपी सरकार ने दिया झटका

अब उत्तर प्रदेश से अडानी समूह के लिए बुरी खबर आई है. यूपी ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर का टेंडर निरस्त कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी समूह (Adani Group) की परेशानियों का अंत नहीं हो रहा है. शेयर बाजार में जहां ग्रुप की कंपनियों का प्रदर्शन बेहाल है, वहीं अब उसे उत्तर प्रदेश सरकार से भी झटका लगा है. यूपी ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर का टेंडर निरस्त कर दिया गया है. अडानी समूह की कंपनी अडानी ट्रांसमिशन, जीएमआर व इनटेली स्मार्ट कंपनी को यह मीटर लगाने थे. 

25 हजार करोड़ के टेंडर
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में करीब 2.5 करोड़ प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगने हैं. इनके लिए 25 हजार करोड़ के टेंडर हुए हैं. इसमें अडानी पावर ट्रांसमिशन के अलावा जीएमआर व इनटेली स्मार्ट कंपनी ने टेंडर का पार्ट-2 हासिल किया था. इन कंपनियों कार्य शुरू करने का आदेश जारी होने वाला था, लेकिन इनके टेंडर की दर को लेकर विरोध होने लगा और अब टेंडर को निरस्त कर दिया गया है. 

इसलिए हो रहा था विरोध
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की तरफ से टेंडर कैंसिल किया गया है. केवल मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का 5454 करोड़ का टेंडर था. दरअसल, टेंडर की अनुमानित लागत लगभग 48 से 65 फीसदी अधिक थी. मीटर की कीमत करीब 9 से 10 हजार रुपए के बीच आ रही थी, जबकि अनुमानित लागत 6 हजार प्रति मीटर थी. इसके चलते विरोध हो रहा था.

CM से हुई थी शिकायत
बता दें कि राज्य उपभोक्ता परिषद ने महंगा मीटर पर आपत्ति जताई थी और नियामक आयोग में याचिका भी दायर की थी. साथ ही इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई थी. मामले को तूल पकड़ता देखे अब मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता फाइनेंस अशोक कुमार ने टेंडर निरस्त कर दिया है. इसके पीछे तकनीकी कारणों का हवाला दिया गया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

2 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

3 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

5 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

6 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

3 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

2 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

5 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

5 hours ago