होम / बिजनेस / इस इंश्‍योरेंस कंपनी ने लॉन्‍च किया TULIP प्‍लान, ये है इसकी खासियत  

इस इंश्‍योरेंस कंपनी ने लॉन्‍च किया TULIP प्‍लान, ये है इसकी खासियत  

कंपनी अपने TULIP प्‍लान में सालाना प्रीमियम का 100 गुना तक लाइफ कवर देती है और कंपनी द्वारा जोड़े गए मैच्योरिटी बेनेफिट के एक भाग के रूप में फंड वैल्यू का 30% तक लॉयल्टी एडिशन भी मिलता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

तेजी से बढ़ते निवेशकों की संख्‍या के बीच कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (कोटक लाइफ) ने TULIP (टर्म विद यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) के लॉन्च की घोषणा की है. टर्म विद यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान एक यूनिट लिंक्ड टर्म इंश्योरेंस प्लान है, जो ग्राहक को यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) की तरह रिटर्न हासिल करने का अवसर देते हुए सालाना प्रीमियम का 100 गुना तक लाइफ कवर प्रदान करता है. यह गंभीर बीमारियों और आकस्मिक मृत्यु की भी अतिरिक्त कवर देता है. 

क्‍या बोले कंपनी के एमडी?  
इस प्‍लान को लॉन्‍च करते हुए कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, महेश बालासुब्रमण्यम ने कहा कि ग्राहक की जरूरतों पर फोकस हमेशा से ही कोटक लाइफ का डीएनए रहा है. TULIP यानी टर्म विद यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान हमारे ग्राहकों को टर्म प्लान की तरह व्यापक सुरक्षा प्रदान करता है और यूलिप (ULIP) की तरह अपनी संपत्ति बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करता है. इसका उद्देश्य अपने ग्राहकों की मुख्य वित्तीय जरूरतों का ख्याल रखना है.

क्‍या बोले कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट? 
इस मौके पर अपनी बात कहते हुए कंपनी के सीनियर एक्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसीडेंट मनीष अलग ने कहा कि ये एक ऐसा प्‍लान है जो बाजार में ग्राहकों की प्रतिक्रिया के बाद उनकी जरूरतों को देखते हुए लाया गया है. उन्‍होंने कहा कि आज कोई टर्म प्‍लान लेने वाला यही सोचता है कि वो इसके लिए जो पैसा दे रहा है अगर वो उसका फायदा नहीं लेता है तो उसका निवेश किया हुआ पैसा चला जाता है. लेकिन इस प्‍लान में ऐसा नहीं है. हमने ग्राहक की जरूरतों को पूरा ध्‍यान में रखा है. उन्‍होंने कहा कि कोटक इंश्‍योरेंस में हमने पिछले साल 2023 में 2281 करोड़ रुपये का क्‍लेम दिया है. बावजूद इसके हमने 1491 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है.  

ये है TULIP की यूएसपी? 
कोटक के इस TULIP प्‍लान में     सालाना प्रीमियम का 100 गुना तक लाइफ कवर देने का दावा कंपनी कर रही है. इसी तरह कंपनी द्वारा जोड़े गए मैच्योरिटी बेनेफिट के एक भाग के रूप में फंड वैल्यू का 30% तक लॉयल्टी एडिशन भी मिलता है. इस प्‍लान के 10वें, 11वें, 12वें और 13वें साल में दिए गए प्रीमियम फीस का 2 गुना रिफंड मिलता है. 11वें पॉलिसी ईयर से मॉर्टैलिटी चार्ज (मृत्यु शुल्क) का 1 गुना से 3 गुना तक रिफंड देने का दावा कंपनी कर रही है. इसी तरह से फाइनेंशियल इमरजेंसी (वित्तीय आपातकाल) की स्थिति में पैसे निकालने की सुविधा दी जा रही है. इसमें कंपनी दुर्घटना मृत्यु लाभ और क्रिटिकल इलनेस राइडर (गंभीर बीमारी राइडर) जैसी सुविधाएं देने का भी वादा कर रही है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

19 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

22 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

22 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

23 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

23 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

19 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

23 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

22 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

22 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

23 hours ago