✕

होम / बिजनेस / बाजार में लौटी रौनक! सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी, आज इन शेयरों पर दांव लगाना हो सकता है फायदेमंद

बाजार में लौटी रौनक! सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी, आज इन शेयरों पर दांव लगाना हो सकता है फायदेमंद

सोमवार को BSE सेंसेक्स 319 अंक की बढ़त के साथ 83,535.35 अंक पर बंद हुआ जबकि NSE निफ्टी 82 अंक चढ़कर 25,574.35 अंक पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

तीन दिनों से जारी गिरावट पर सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने ब्रेक लगाया. मजबूत वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सकारात्मक धारणा के चलते बाजार में खरीदारी का रुझान देखने को मिला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 319 अंक की बढ़त के साथ 83,535.35 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 82 अंक चढ़कर 25,574.35 अंक तक पहुंच गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 83,754.49 अंक तक पहुंचा, वहीं निफ्टी भी 0.32% की मजबूती के साथ बंद हुआ. वैश्विक बाजारों में आई तेजी का सीधा असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा.

इन दिग्गज शेयरों में दिखी मजबूती

कल सेंसेक्स में शामिल इन्फोसिस, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, टीएमपीवी, एशियन पेंट्स और टीसीएस जैसे दिग्गज शेयरों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई. इन कंपनियों के शेयरों में आई तेजी ने बाजार को सहारा दिया.

खरीदारी वाले शेयरों की सूची

विशेषज्ञों के अनुसार, जिन शेयरों में फिलहाल मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें HBL Power, NALCO, UNO Minda, Torrent Pharma, Balrampur Chini, J B Chemicals और Nykaa शामिल हैं. इनमें से कई शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का ऊपरी स्तर पार कर लिया है. यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में दिखे मंदी के संकेत

दूसरी ओर, MACD संकेतक के अनुसार कुछ कंपनियों के शेयरों में कमजोरी का रुख नजर आया है. इनमें Transformers & Rectifiers, JM Financial, Trent, Graphite India, Schneider, HEG और Global Health शामिल हैं. विश्लेषकों का कहना है कि इन शेयरों में अब गिरावट का दौर शुरू हो सकता है.

इन पर भी रखें नजर
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज शेयर बाजार में हलचल भरा सत्र रहने की उम्मीद है. निवेशकों को  टाटा मोटर्स, ब्रिटानिया, वोडाफोन आइडिया, बजाज फाइनेंस, एथर एनर्जी, जिंदल स्टेनलेस, ग्लेनमार्क फार्मा और जेके टायर जैसे स्टॉक्स पर नजर रखनी चाहिए. विशेषज्ञों  ने बताय टाटा मोटर्स का डिमर्जर पूरा हो चुका है, ब्रिटानिया ने नया एमडी-सीईओ नियुक्त किया है, जबकि वोडाफोन आइडिया का घाटा घटा है. बजाज फाइनेंस ने Q2 में 23% मुनाफा बढ़ाकर ₹4,948 करोड़ कमाया और जिंदल स्टेनलेस का शुद्ध लाभ 32% बढ़ा. इसके अलावा बजाज फिनसर्व, टाटा पावर, बायोकॉन, बॉश, बलरामपुर चीनी और भारत फोर्ज समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आज आने वाले हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

11 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

11 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

11 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

13 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

14 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

6 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

4 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

9 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

1 hour ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

4 hours ago