✕

होम / बिजनेस / शेयर मार्केट में धमाल मचाने की तैयारी में Shriram Group, 2 आईपीओ करेगा लॉन्च

शेयर मार्केट में धमाल मचाने की तैयारी में Shriram Group, 2 आईपीओ करेगा लॉन्च

कंपनी ने कहा कि दोनों कंपनियां बेहतर काम कर रही हैं. शुरुआत से ही वे मुनाफे में चल रही है. हमने दोनों कंपनियों में कोई अतिरिक्त धन नहीं लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश भर में फाइनेंशियल सर्विसेज देने वाले श्रीराम ग्रुप (Shriram Group) ने आईपीओ मार्केट में धमाका करने की तैयारी शुरू कर दी है. श्रीराम ग्रुप की दो कंपनियां श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस (Shriram Life Insurance) और श्रीराम जनरल इंश्योरेंस (Shriram General Insurance) अपना आईपीओ लेकर आएंगी. ये आईपीओ दो साल के अंदर आएंगे. इन दोनों कंपनियों का स्वामित्व श्रीराम ग्रुप और साउथ अफ्रीका के सेनलाम ग्रुप (Sanlam Group) के पास है.

मुनाफे में चल रहीं दोनों कंपनियां 

श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) के एग्जीक्यूटिव वाईस चेयरमैन उमेश रेवनकर ने कहा कि श्रीराम ग्रुप अगले दो साल में अपनी बीमा कंपनियों को लिस्टेड करने की योजना बना रहा है. पहले जनरल इंश्योरेंस कंपनी का आईपीओ लाया जाएगा. इसके बाद लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की लिस्टिंग होगी. उमेश रेवनकर ने कहा कि दोनों कंपनियां आगे बढ़ रही हैं. एक निश्चित स्तर पर पहुंचने के बाद इनकी लिस्टिंग की जाएगी. दोनों कंपनियां अच्छा कर रही हैं. वे शुरू से ही लाभ कमा रही हैं. हमें इन दोनों कंपनियों को कोई पूंजी नहीं देनी पड़ी है.

सेनलाम ग्रुप ने हाल ही में खरीदी थी बड़ी हिस्सेदारी
 
सेनलाम ग्रुप ने हाल ही में इन दोनों कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी प्राइवेट इक्विटी फर्म टीपीजी (TPG) से खरीद ली थी. टीपीजी की श्रीराम जनरल इंश्योरेंस में 6.29 फीसदी और श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस में 7.04 फीसदी हिस्सेदारी थी. उमेश रेवनकर ने कहा कि श्रीराम ग्रुप की एनबीएफसी श्रीराम फाइनेंस फंड के लिए विदेशी बॉन्ड मार्केट में जाने की कोई योजना नहीं है. कंपनी घरेलू मार्केट से ही पैसा जुटाना चाहती है. अगर फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करता है तो इस बारे में विचार किया जा सकता है. श्रीराम फाइनेंस करीब 1 अरब डॉलर जुटाना चाहती है.

एसेट मैनेजमेंट बिजनेस को बड़ा करने में जुटी कंपनी 

कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाईस चेयरमैन उमेश रेवनकर ने कहा कि अभी हम अपने एसेट मैनेजमेंट बिजनेस को बड़ा करने में जुटे हुए हैं. श्रीराम फाइनेंस की 3,000 ब्रांच हैं. हमारे पास डिपॉजिट एजेंट और बीमा एजेंट हैं. हमें अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए अपने डिस्ट्रीब्यूशन पावर को बढ़ाना है. उमेश रेवनकर ने बताया कि हमारी एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी बैंकों और एनबीएफसी से रिटेल एसेट खरीदने की कोशिश करेगी.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

18 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

20 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

23 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

23 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago