होम / बिजनेस / इस तारीख को आएंगे Reliance Industries के नतीजे? क्‍या होगा कंपनी को मुनाफा? 

इस तारीख को आएंगे Reliance Industries के नतीजे? क्‍या होगा कंपनी को मुनाफा? 

एक ओर जहां ऑयल से लेकर कैमिकल के कारोबार में दूसरी तिमाही कमी देखने को मिली थी वहीं रिटेल और जियो के कारोबार में कंपनी को मुनाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में कुछ कंपनियां ऐसी हैं जिनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस को लेकर वैसे तो सभी आश्‍वस्‍त रहते हैं. इनमें टाटा से लेकर रिलायंस का नाम भी शामिल है. लेकिन फिर भी कई नतीजों का इंतजार सभी को रहता है. इसी कड़ी में रिलायंस के हवाले से खबर आई है कि वो 19 जनवरी को तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करेगी. कंपनी ने एक्‍सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि वो 19 जनवरी को बोर्ड ऑफ डॉयरेक्‍टर की बैठक करने जा रही है जिसमें 31 दिसंबर तक खत्‍म हुए तीसरी तिमाही के नतीजो को हरी झंडी दी जाएगी. 

कंपनी के क्‍या रहे थे दूसरी तिमाही के नतीजे? 
रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के दूसरी तिमाही के नतीजों को देखें तो कंपनी ने उसमें 19878 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था. कंपनी को पिछले साल के मुकाबले 29.7 प्रतिशत का मुनाफा हुआ था. हालांकि कंपनी को ऑयल से लेकर कैमिकल के कारोबार में थोड़ा कमी देखने को मिली थी. लेकिन रिलायंस जियो और रिटेल कारोबारों में काफी तेजी देखने को मिली थी. 30 सितंबर को जारी हुए नतीजों में कंपनी का ग्रॉस रेवेन्‍यू 2.52 लाख करोड़ रुपये रहा था. 

O2C कारोबार में इसलिए हुई थी कमी 
कंपनी के ऑयल टू कैमिकल कारोबार में दूसरी तिमाही में कमी देखने को मिली थी. दूसरी तिमाही में इसका कारोबार 1.47 लाख करोड़ रुपये रहा था. लेकिन इसमें पिछले साल के मुकाबले 7.3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी. अगर इस कारोबार में कमी के कारणों को देखें तो तेल के कारोबार में 14 प्रतिशत की कमी देखने को मिली थी. इसके कारण इन प्रोडक्‍ट के लिए कम कीमत कंपनियों को मिली. दूसरी तिमाही के लिए कंपनी के EBITDA पर नजर डालें तो वो 16281 करोड़ रुपये देखने को‍ मिला. ये पिछले साल के मुकाबले 36 प्रतिशत अधिक हैं. 

कैसे रहे हैं जियो प्‍लेटफॉर्म के नतीजे? 
वहीं रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के नतीजों पर नजर डालें तो जियो के मुनाफे में 12 प्रतिशत के इजाफे के बाद 5297 करोड़ रुपये रहा है. तिमाही में टेलीकॉम और स्‍ट्रीमिंग बिजनेस पर नजर डालें तो इस सेगमेंट का परिचालन रेवेन्‍यू 31537 करोड़ रुपये रहा था. जबकि पिछले साल ये 28506 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी के प्रति ग्राहक मुनाफे में 2.5 प्रतिशत के इजाफे के बाद ये 181.7 रुपये तक पहुंच गया था. 

ये भी पढ़ेंइन सेक्‍टरों को वित्‍त मंत्री से ये है उम्‍मीद….क्‍या पूरा कर पाएंगी वित्‍त मंत्री?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

18 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

21 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

21 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

22 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

18 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

22 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

21 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

21 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

22 hours ago