होम / बिजनेस / नहीं मिली महंगी EMI से राहत, अभी और करना होगा इंतजार, RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव

नहीं मिली महंगी EMI से राहत, अभी और करना होगा इंतजार, RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव

RBI द्वारा रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने से बैंकों से लोन लेने वाले ग्राहकों को निराशा हाथ लगी है. इस बार भी मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आरबीआई (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास की ओर से आज नई मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया गया है. शक्तिकांत दास की ओर से रेपो रेट को यथावत 6.5 प्रतिशत पर रखा गया है. यह सातवीं बार है जब आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछली बार फरवरी 2023 में रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत बढ़ाया गया था. आरबीआई एमपीसी (MPC) की बैठक में 6 सदस्यों की टीम में से 5 सदस्यों ने बहुमत के आधार पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं का करने का फैसला किया. इसके साथ ही रेपो रेट के अलावा एसडीएफ (Standing Deposit Facility) और एमएसएफ (Marginal Standing Facility) में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. इन्हें 6.25 प्रतिशत और 6.75 प्रतिशत पर यथावत रखा गया है. 

7 प्रतिशत पर रहेगी रियल जीडीपी ग्रोथ 

आरबीआई गवर्नर ने आगे बताया कि वित्त वर्ष 2025 की रियल जीडीपी ग्रोथ 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है. साथ ही बताया कि जीडीपी मजबूत रहने की वजह मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर का मजबूत रहना है. फरवरी और मार्च में पीएमआई (PMI) 60 के ऊपर रहा है, जो कि 16 वर्षों का उच्चतम स्तर है. 

अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत

वहीं, रियल जीडीपी ग्रोथ 7 प्रतिशत पर बने रहने की उम्मीद है. पहले यह 6.9 प्रतिशत था. RBI गवर्नर ने कहा कि ग्रामीण के साथ शहरी क्षेत्रों में खपत मजबूत बनी हुई है. रबी सीजन में बंपर पैदावार होने के चलते महंगाई में कमी आ सकती है. हालांकि, वैश्विक चुनौतियां और सामान्य से अधिक तापमान रहने के कारण कुछ चुनौतियां जरूर आएंगी.

वित्त वर्ष 2025 के लिए महंगाई का अनुमान

वित्त वर्ष 2025 में महंगाई दर 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में महंगाई दर 4.9 प्रतिशत रही सकती है. वहीं, दूसरी तिमाही में इसके 3.8 प्रतिशत, तीसरी तिमहाी में 4.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है. 

नहीं मिली महंगी EMI से राहत

आरबीआई गवर्नर ने इसके साथ ही कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट को न बढ़ाने के पीछे का कारण देश में आर्थिक प्रगति को जारी रखने और महंगाई को काबू में रखने का है. रेपो रेट में कमी होने का इंतजार कर रहे बैंकों के ग्राहकों को निराशा हाथ लगी है. उम्मीद है कि यदि महंगाई ऐसे ही काबू में रही तो तो रिजर्व बैंक की अगली होने वाली बैठक में रेपो रेट में कमी आ सकती है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

12 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

12 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago