होम / बिजनेस / Raymond: ऐसा क्या है उस Viral Video में जिसे लेकर Gautam Singhania से नाराज हुए लोग? 

Raymond: ऐसा क्या है उस Viral Video में जिसे लेकर Gautam Singhania से नाराज हुए लोग? 

रेमंड ग्रुप के एमडी गौतम सिंघानिया ने अपनी पत्नी से सहमति से अलग होने का ऐलान किया था. अब उनकी पत्नी के एक वायरल वीडियो ने पूरी कहानी पलट दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेमंड ग्रुप (Raymond Group) के MD और चेयरमैन गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) का पारिवारिक झगड़ा फिर से सड़क पर आ गया है. कुछ साल पहले जिस तरह से प्रॉपर्टी को लेकर गौतम का अपने पिता विजयपत सिंघानिया से विवाद मीडिया की सुर्खियों में रहा था. ठीक वैसे ही पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से उनका अलग होना भी खबरों में बना हुआ है. सोमवार को गौतम सिंघानिया ने ट्विटर (अब X) पर बताया था कि 32 सालों की शादी के बाद वह अपनी वाइफ नवाज मोदी सिंघानिया (Nawaz Modi Singhania) से अलग हो गए हैं. उस समय नवाज की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी, लेकिन अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिससे ये मामला पूरी तरह करवट ले गया है.  

लिखा था इमोशनल पोस्ट
गौतम सिंघानिया ने 8 साल तक डेट करने के बाद नवाज मोदी से शादी रचाई थी. इस शादी के लिए नवाज के पिता तैयार नहीं थे, लेकिन बेटी की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा था. सिंघानिया और नवाज की शादी 32 साल तक चली. गौतम ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट में दावा किया था कि नवाज के साथ उनका रिश्ता सहमति से टूट रहा है. हालांकि, अब जो वीडियो सामने आया है, वो कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है. इस वीडियो में नवाज मोदी सिंघानिया कहती नजर आ रही हैं कि इनविटेशन के बावजूद उन्हें सिंघानिया की पार्टी में जाने नहीं दिया जा रहा है. 

क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो दिवाली वाले दिन आयोजित पार्टी का है, जो गौतम सिंघानिया ने अपने घर 'जेके ग्राम' पर रखी थी. इस पार्टी में नवाज मोदी को भी आमंत्रित किया गया था. हालांकि, नवाज जब अपने घर के मेनगेट पर पहुंचीं, तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया. इसके बाद वह मुख्यद्वार के बाहर ही जमीन पर बैठ गईं. उन्होंने कहा कि उनके पति गौतम सिंघानिया ने उन्हें पार्टी में इनवाइट किया था. लेकिन जब वो वहां पहुंचीं, तो उन्हें पार्टी में शामिल नहीं होने दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा जानबूझकर किया गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर गौतम सिंघानिया के विरोध में सबसे ज्यादा प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 

इतनी है गौतम की दौलत
रेमंड्स के मालिक गौतम सिंघानिया की नेटवर्थ 11000 करोड़ रुपए से अधिक की बताई जा रही है. रेमंड्स की स्थापना गौतम के पिता विजयपत सिंघानिया ने की थी. उन्होंने रेमंड्स को ‘द कंप्लीट मैन’ की पहली पसंद बना दिया था, लेकिन बेटे के हाथों में कारोबार सौंपने के बाद उन्हें खुद घर और कारोबार से बेदखल होना पड़ा. पिता और बेटे का यह विवाद पूरी दुनिया ने देखा था. गौतम पर आरोप लगा कि उन्होंने अपने पिता को घर से निकाल दिया है. कारोबार की बागडोर संभालने के बाद गौतम ने गारमेंट्स के साथ ही रेमंड्स के कारोबार को दूसरे सेक्टर्स में फैलाया.  

'आसान नहीं रही शादी' 
गौतम सिंघानिया ने 1999 में भारत के सॉलिसिटर नादर मोदी की बेटी नवाज मोदी से शादी की थी. गौतम की पत्नी नवाज प्रोफेशनल फिटनेस कोच और आर्टिस्ट हैं. दोनों की लव मैरिज थी. बताया जाता है कि नवाज के पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बेटी की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा. चूंकि नवाज पारसी हैं, इस वजह से कल्चरल डिफरेंस के चलते कई बार दोनों को समझौते भी करने पड़ते थे. गौतम ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि पारसी लड़की से शादी करना और उसे पत्नी बनाना आसान नहीं रहा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

8 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

9 hours ago

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

10 hours ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

10 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

13 hours ago


बड़ी खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

8 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

5 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

6 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

9 hours ago