✕

होम / B टाउन / कमाई के मामले में Priyanka Chopra के ब्यूटी ब्रैंड Anomaly ने बनाया रिकॉर्ड

कमाई के मामले में Priyanka Chopra के ब्यूटी ब्रैंड Anomaly ने बनाया रिकॉर्ड

प्रियंका चोपड़ा ने फरवरी 2021 में यूएस में अपना हेयर ब्रैंड लॉन्च किया था. उनके ब्रैंड ने पिछले साल दिसंबर में भारतीय बाजार में दस्तक दी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक्ट्रेस के साथ-साथ बिजनेस वुमन भी हैं. उनका हेयर ब्रैंड एनोमली (Anomaly) जबरदस्त हिट साबित हुआ है. एनोमली को 2023 का दूसरा सबसे वेल्थिएस्ट सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रैंड (Wealthiest Celebrity Beauty Brand) करार दिया गया है. इसके साथ ही प्रियंका ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े कुछ बड़े नाम जैसे कि काइली जेनर  और सेलिना गोमेज से आगे निकल गई हैं.

ये ब्रैंड नंबर वन
हाल ही में, यूके के ब्यूटी कंपैरिजन प्लेटफॉर्म Cosmetify ने 2023 के सबसे पैसे वाले सेलेब्रिटी ब्यूटी ब्रैंड की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट को ब्रैंड्स के हालिया वार्षिक राजस्व यानी रिवेन्यु के आधार पर तैयार किया गया है. 477.2 मिलियन पाउंड के साथ रिहाना की ब्यूटी लाइन इस लिस्ट में टॉप पर रही. इसके बाद प्रियंका का हेयर केयर ब्रैंड 429.9 मिलियन पाउंड के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

रिवेन्यु सबसे महत्वपूर्ण
अमेरिकन रियलिटी टेलीविजन सीरीज 'द कीपिंग अप विद द कार्दशियन' की स्टार Kylie Jenner का ब्रैंड 'काइली कॉस्मेटिक्स' 301.4 मिलियन पाउंड के साथ तीसरे स्थान पर है. इसके बाद 70.3 मिलियन पाउंड के साथ एरियाना ग्रांडे का R.E.M ब्यूटी और फिर सेलिना के रेयर ब्यूटी का नंबर है. लिस्ट के बारे में जानकारी देते हुए Cosmetify ने कहा कि किसी ब्रैंड की सफलता को मापने के कई तरीके हैं, लेकिन राजस्व यकीनन सबसे महत्वपूर्ण है. इसी के आधार पर हमने सबसे धनी सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रैंड्स की एक सूची तैयार की है.  

पर्यवारण का भी ख्याल
प्रियंका चोपड़ा ने फरवरी 2021 में यूएस में अपना हेयर ब्रैंड लॉन्च किया था. उनके ब्रैंड ने पिछले साल दिसंबर में भारतीय बाजार में दस्तक दी थी. एनोमली हेयर केयर बालों से जुड़े कई सारे प्रोडक्ट बनाता है. एनोमली के उत्पादों की बोतलें 100% प्लास्टिक ट्रैश और रिसाइकिल हो सकने वाले कैन्स से बनी हैं. प्रियंका ने कुछ वक्त पहले कहा था कि उनका ब्रैंड पर्यावरण का भी ख्याल रखता है. हमने अपनी सभी पैकेजिंग को 100% रिसाइकिल्ड कचरे, लैंडफिल और महासागरों के कचरे से बनाया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago