✕

होम / बिजनेस / Indegene दे रही है कमाई का मौका, आज खुलने वाले IPO की जानें पूरी डिटेल

Indegene दे रही है कमाई का मौका, आज खुलने वाले IPO की जानें पूरी डिटेल

आज एक और आईपीओ ओपन होने जा रहा है. इंडेजीन लिमिटेड के आईपीओ के लिए 8 मई तक बोली लगाई जा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप आईपीओ (IPO) में निवेश करने का मौका ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंडेजीन लिमिटेड (Indegene Limited) का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज खुल रहा है. रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 6 से 8 मई तक बोली लगा सकेंगे. मौजूदा जानकारी के अनुसार, कंपनी के शेयर 13 मई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे. इंडेजीन IPO के जरिए 1,841.76 करोड़ जुटाना चाहती है.

इतना है प्राइज बैंड 
1,841.76 करोड़ रुपए के इस आईपीओ के तहत 750 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. कंपनी के इन्वेस्टर्स और प्रमोटर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 2.93 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे. इंडेजीन ने 430-452 रुपए का प्राइज बैंड तय किया है. लाइफ साइंसेज इंडस्ट्री को डिजिटल सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली इस कंपनी ने 3 मई को एंकर निवेशकों से 548.77 करोड़ रुपए जुटाए थे. 

ये बेचेंगे अपने शेयर  
OFS के जरिए राजेश भास्करन नायर, अनीता नायर, मनीष गुप्ता, कार्लाइल, ब्राइटन पार्क कैपिटल और नादाथुर फैमिली ऑफिस जैसे मौजूदा इन्वेस्टर्स अपने शेयर बेचेंगे. कंपनी ने इस इश्यू में रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 35%, QIB के लिए 50% और NII के लिए 15% हिस्सा रिजर्व रखा है. निवेशकों को एक लॉट में 33 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. इस तरह उनके लिए न्यूनतम निवेश राशि 14,916 रुपए होगी. कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कर्जा चुकाने और विस्तार जैसी योजनाओं पर करेगी.  

ऐसी है आर्थिक सेहत
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अनलिस्टेड मार्केट में इंडेजीन का शेयर 262 रुपए के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहा है, जो उसके प्राइज बैंड से 57.96% ऊपर है. इस हिसाब से देखा जाए तो कंपनी का शेयर 714 रुपए पर लिस्ट हो सकता है. 1998 में स्थापित Indegene Limited की आर्थिक सेहत की बात करें, तो दिसंबर 2023 को समाप्त अवधि के लिए कंपनी ने 241.90 करोड़ रुपए का PAT यानी प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स दर्ज किया है. जबकि उसका रिवेन्यु 1969.75 करोड़ रुपए रहा है. वित्तीय वर्ष 2022-23 में कंपनी ने 266.10 करोड़ का PAT दर्ज किया था.

क्या होता है आईपीओ?
जब कोई कंपनी इक्विटी मार्केट यानी शेयर बाजार से पैसे जुटाना चाहती है तो उसके पास बहुत से तरीके होते हैं. उसी में से एक तरीका होता है IPO. दूसरे शब्दों में कहें तो जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक में बेचने के लिए ऑफर करती है, तो उसे Initial Public Offering या IPO कहते हैं. ये शेयर BSE और NSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेशकों की खरीद के लिए रखे जाते हैं. जब ये शेयर निवेशकों द्वारा खरीद लिए जाते हैं तो वो कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

12 minutes ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

17 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, ग्लोबल बिकवाली से बढ़ी चिंता; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई.सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 72,781.89 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 पर रहा.

37 minutes ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

11 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

18 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, ग्लोबल बिकवाली से बढ़ी चिंता; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई.सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 72,781.89 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 पर रहा.

37 minutes ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

12 minutes ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

17 minutes ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

18 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

17 hours ago