होम / बिजनेस / अब इस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को हुआ 84% मुनाफा, ये रही इसकी वजह?

अब इस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को हुआ 84% मुनाफा, ये रही इसकी वजह?

2021-22 की चौथी तिमाही जनवरी-मार्च तक में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक का शुद्ध लाभ 310 करोड़ रुपये था. जबकि इस साल ये 571 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

चौथी तिमाही के नतीजों के आने का सिलसिला लगातार जारी है.  इसी कड़ी में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 31 मार्च 2023 को समाप्त हुई चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है. कंपनी को इस तिमाही में पिछली तिमाही से ज्‍यादा फायदा हुआ है. इस तिमाही में कंपनी को  84.19 प्रतिशत का शुद्ध लाभ हुआ है. सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक का पिछले साल की इस तिमाही में लाभ 310 करोड़ रुपये था वो इस तिमाही में 571 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. कंपनी की ओर से इसकी जो वजह बताई गई है वो ये है कि इस बार खराब ऋण यानी एनपीए की संख्‍या काफी कम हो गई है.  

कैसा रहा बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 
सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंक सेट्रल बैंक के इन नतीजों में लगभग सभी जगह इजाफा देखने को मिल रहा है. बैंक के ऑपरेटिंग प्रॉफिट की ओर देखा जाए तो साल-दर-साल के आधार पर इसमें 16.27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही (Q4 FY23) में 2,108 करोड़ रुपये है, जबकि FY22 (Q4 FY22) में चौथी तिमाही के लिए 1,813 करोड़ रुपये था. बैंक ने इन आंकड़ों की जानकारी एक्सचेंजों के साथ साझा की है, जिसमें उसने ये जानकारी दी है. बैंक ने कहा है कि वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 45.35 प्रतिशत बढ़कर 3,513 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 2,417 करोड़ रुपये थी.

NPA में हुई है बड़ी कमी 
सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक के नतीजों में जो सबसे दिलचस्‍प बात है वो ये है कि उसके एनपीए की संख्‍या में बड़ी कमी दिखाई दे रही है. पिछले साल के मुकाबले इसके आंकड़ों में एक बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. इस तिमाही में एनपीए की संख्‍या 8.44 प्रतिशत रही है जो एक साल पहले 14.84 प्रतिशत रही थी. अगर अंतर की बात करें तो इसमें 5 प्रतिशत से ज्‍यादा की कमी दिखाई दे रही है. जानकारी में ये भी निकलकर सामने आया है कि जनवरी-मार्च 2021-22 में एनपीए (नॉन परफॉरर्मिंग एसेट) 3.97 प्रतिशत से घटकर 1.77 प्रतिशत हो गई. बैंक का कहना है कि उसका कुल BASEL III पूंजी पर्याप्तता अनुपात मार्च 2022 में 13.84 प्रतिशत के मुकाबले 14.12 प्रतिशत हो गया.

लाभ में हुआ कितना इजाफा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान, बैंक का शुद्ध लाभ जो 2021-22 में 1,045 करोड़ रुपये था उसमें 51.39 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. वो शुद् लाभ बढ़कर 1,582 करोड़ रुपये हो गया है. 2022-23 की चौथी तिमाही के लिए शुद्ध राजस्व (ब्याज आय और अन्य आय) एक साल पहले की अवधि के 6,420 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,567 करोड़ रुपये हो गया. इसमें 33.44 प्रतिशत का इजाफा हो गया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

6 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

6 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

6 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

8 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

11 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

6 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

6 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

6 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.