होम / बिजनेस / अब माइक्रोसॉफ्ट की इस कंपनी में हुए ले-ऑफ के बाद बाहर हुए इतने कर्मचारी 

अब माइक्रोसॉफ्ट की इस कंपनी में हुए ले-ऑफ के बाद बाहर हुए इतने कर्मचारी 

इस साल की शुरुआत में हुए ले-ऑफ के बाद उम्‍मीद की जा रही थी कि दूसरी छमाही में स्थिति बेहतर होगी. लेकिन इस खबर ने कई और लोगों को चिंता में डाल दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल के शुरुआत में शुरू हुआ ले-ऑफ का सिलसिला दूसरी छमाही में एक बार फिर लौटकर आ गया है. जानी मानी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की दूसरी कंपनी लिंक्डइन अपने वहां ले-ऑफ करते हुए 600 से ज्‍यादा कर्मचारियों को बाहर कर दिया है. माइक्रोसॉफ्ट के स्‍वामित्‍व वाली लिंक्डइन में इससे पहले मई में भी ले-ऑफ हो चुका है. कंपनी का कहना है ये एक तरह के टैलेंट एक्‍सचेंज की रूटीन प्रक्रिया है. 

लिंक्डइन पर जारी किया मैसेज 
कंपनी ने अपने ही सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस साल के छंटनी के दूसरे दौर में कई विभागों से 668 कर्मचारियों को निकाल दिया है. कंपनी ने जिन विभागों से कर्मचारियों को बाहर किया है उनमें टैलेंट, प्रोडक्‍ट, फाइनेंस और इंजीनियरिंग जैसे विभाग शामिल हैं. कंपनी ने इस ले-ऑफ को टैलेंट एक्‍सचेंज का नाम देते हुए कहा है कि ये एक बेहद जरूरी प्रक्रिया है. इसी के तहत ये कदम उठाया गया है. लिंक्डइन ने इन कर्मचारियों को ऐसी स्थिति में बाहर किया है जब उसके रेवेन्‍यू में कमी आई है. 

रेवेन्‍यू में हुई है सिर्फ 5 प्रतिशत की ग्रोथ 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर इस साल की चौथी तिमाही में रेवेन्‍यू ग्रोथ के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिखाई देता है कि चौथे क्‍वार्टर में साल दर साल के मुकाबले 5 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है, जबकि पिछले क्‍वार्टर में ये ग्रोथ 10 प्रतिशत थी. लिंक्डइन प्‍लेटफॉर्म पर विज्ञापन के जरिए और बेहतर जॉब प्रोवाइड करने के लिए सब्‍सक्रिप्‍शन से पैसा कमा रहा है. समूचे टेक सेक्‍टर के ले-ऑफ पर नजर डालें तो फर्स्‍ट हॉफ में 141516 कर्मचारियों का ले-ऑफ हुआ है जबकि ये पिछले साल से 6000 ज्‍यादा है.  

मई में पहले ही हटाए जा चुके हैं 700 से ज्‍यादा लोग 
अगर देखा जाए तो माइक्रोसॉफ्ट के रेवेन्‍यू और विज्ञापन खर्च में कमी को कंपनी के लिए अच्‍छी स्थिति नहीं बताया है. इन्‍हीं परिस्थितियों को देखते कंपनी ने मई में भी अपने वहां ले-ऑफ किया था. इसमें कंपनी की ओर से कई कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया था. अकेले माइक्रोसॉफ्ट ही नहीं इस साल की शुरुआत में कई अन्‍य कंपनियों ने भी अपने वहां ले-ऑफ किया था. इसमें कई कर्मचारी बाहर हो गए थे.

ये भी पढि़ए: अब भारत को जल्‍द मिल सकेगी विदेशी Real State निवेश की जानकारी, इस फोरम पर हुआ समझौता
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

23 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

33 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

58 minutes ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

1 hour ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

बड़ी खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

11 minutes ago