होम / बिजनेस / अब इस कारोबार में उतरा आदित्‍य बिड़ला समूह, आपके घर को नया बनाने की ये है तैयारी 

अब इस कारोबार में उतरा आदित्‍य बिड़ला समूह, आपके घर को नया बनाने की ये है तैयारी 

कंपनी 145 से ज्‍यादा प्रोडक्‍ट के साथ बाजार में उतर रही है. कंपनी ने जुलाई तक 1 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्‍य रखा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेलीकॉम, इंश्‍योरेंस से लेकर दूसरे कई कारोबार को चलाने वाला आदित्‍य बिडला समूह की कंपनी ग्रासिम अब पेंट बनाने के कारोबार में उतर गई है. कंपनी ने गुरुवार को जब इसकी शुरुआत की तो इस क्षेत्र में अपनी पूरी तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि इस जुलाई तक वो तीन और प्‍लांट शुरू कर देगी. कंपनी ने पहला प्‍लांट हरियाणा के पानीपत में शुरू किया है. कंपनी के चेयरमैन का कहना है कि अगले तीन साल में उनका कारोबार फायदे में आ जाएगा.

उद्घाटन पर क्‍या बोले आदित्‍य बिडला? 
पानीपत में पहली फैक्‍ट्री का उद्घाटन करने के बाद समूह के चेयरमैन आदित्‍य बिड़ला ने कहा कि अगले 3 साल में उनकी ये कंपनी मुनाफे में आ जाएगी. उन्‍होंने ये भी कहा कि 3 साल बाद कंपनी की आय 10 हजार करोड़ को पार कर लेगी. Grasim ने इस पेंट ब्रैंड का नाम Birla Opus रखा है. उन्‍होंने ये भी कहा कि जुलाई तक कंपनी 1 लाख लोगों तक अपनी पहुंच बना लेगी. कंपनी हर शहर तक पहुंचने के लिए 120 डिपो बनाएगी, जिससे छोटे से छोटे शहर तक पहुंचा जा सके. 

कंपनी ऐसे बढ़ाएगी प्रोडक्‍शन 
कंपनी अपने प्रोडक्‍शन को बढ़ाने के लिए तीन प्‍लांट खोलने की तैयारी कर रही है. जबकि 2025 की पहली तिमाही तक कंपनी चौथे प्‍लांट को और आगे एक और प्‍लांट को शुरू करने की योजना बना रही है. आज कंपनी ने पानीपत और लुधियाना में अपना प्‍लांट शुरू किया है. Birla Opus के पास 145 ब्रैंड हैं. कंपनी के इस ब्रैंड के तहत इंटीरियर, एक्‍सटीरियर, वॉटरप्रुफिंग, इनेमल पेंट, वुडन फिनिश और वॉलपेपर जैसी कैटेगिरी के प्रोडक्‍ट लेकर आने की तैयारी कर रही है. 

कंपनी ने ये की है तैयारी
आदित्‍य बिड़ला समूह की कंपनी ने इस कारोबार के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के कैपेक्‍स की योजना बनाई है. इस योजना के तहत वो इस पर 6000 करोड़ रुपये खर्च करेगी. Grasim ने अपने लिए लक्ष्‍य रखा है कि वो अगले 5 साल में नंबर 2 प्‍लेयर बनकर उभरे. जब कंपनी के सभी 6 प्‍लांट काम करने लगेंगे उस दिन उसकी क्षमता 1332 मिलियन लीटर हो जाएगी. पेंट इंडस्‍ट्री मौजूदा समय में 60000 करोड़ रुपये की है जबकि आने वाले पांच साल में इसके 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्‍मीद है. 
 

ये भी पढ़ें: क्‍या आसान होने वाले हैं KYC के नियम? बदल सकती है पूरी प्रक्रिया


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

10 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

7 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago