होम / बिजनेस / महिलाओं के लिए अच्छी खबर, Maternity Leave को लेकर हो सकता है ये बड़ा बदलाव 

महिलाओं के लिए अच्छी खबर, Maternity Leave को लेकर हो सकता है ये बड़ा बदलाव 

मातृत्व लाभ (संशोधन) विधेयक, 2016 को 2017 में संसद में पारित किया गया था, जिसमें 12 सप्ताह के वैतनिक मातृत्व अवकाश को बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कामकाजी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. उन्हें मिलने वाली मैटरनिटी लीव या मातृत्व अवकाश की अवधि को बढ़ाने पर विचार चल रहा है. इस संबंध में नीति आयोग ने एक प्रस्ताव भी तैयार किया है. नीति आयोग के सदस्य पीके पॉल का कहना है कि निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों को महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व अवकाश की अवधि छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने करने पर विचार करना चाहिए, ताकि वर्कफोर्स में उनकी भागीदारी को बढ़ाया जा सके.

पहले भी बढ़ी थी अवधि  
मौजूदा वक्त में महिलाओं को 26 सप्ताह का छह महीने की पेड मैटरनिटी लीव (Maternity Leave) मिलती है. मातृत्व लाभ (संशोधन) विधेयक, 2016 को 2017 में संसद में पारित किया गया था, जिसमें 12 सप्ताह के वैतनिक मातृत्व अवकाश को बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया था. अब इसे छह महीने से बढ़ाकर 9 महीने किया जा सकता है. वहीं, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के महिला संगठन FLO ने भी एक बयान जारी करते हुए कहा है कि निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों को मातृत्व अवकाश को मौजूदा छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने करने को लेकर साथ बैठकर विचार करना चाहिए.

ज्यादा क्रैच खोले जाएं 
पीके पॉल ने कहा कि निजी क्षेत्र को बच्चों की बेहतर परवरिश सुनिश्चित करने के लिए और ज्यादा शिशु गृह (Creches) खोलने चाहिए और जरूरतमंद बुजुर्गों की समग्र देखभाल की व्यवस्था तैयार करने में नीति आयोग की मदद करनी चाहिए. पॉल ने कहा कि देखभाल के लिए भविष्य में लाखों कर्मचारियों की आवश्यकता होगी, इसलिए व्यवस्थित प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करना अत्यंत आवश्यक है. नीति आयोग के सदस्य पीके पॉल का मानना है कि मैटरनिटी लीव को बढ़ाने से वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

किसी एक को न चुनना पड़े
आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS), 2021-22 के अनुसार, 2021-22 में, 15-59 आयु वर्ग की केवल 29.4% महिलाओं को औपचारिक रूप से भारत के कार्यबल में एकीकृत किया गया था. नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कार्यस्थलों के भीतर ज्यादा चाइल्ड केयर सेंटर विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है, ताकि कामकाजी महिलाओं को अपने करियर और बच्चों में से किसी एक को चुनने पर विवश न होना पड़े. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के आंकड़े बताते हैं कि पहली बार मां बनीं करीब 220 मिलियन महिलाओं ने 2020 में ग्लोबल वर्कफोर्स से खुद को अलग कर लिया था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

2 hours ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

2 hours ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

2 hours ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

2 hours ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

3 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

1 hour ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

2 hours ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

2 hours ago