होम / बिजनेस / 'वॉर' की चिंता में डूबा बाजार, सेंसेक्स 750 अंक टूटा, निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट

'वॉर' की चिंता में डूबा बाजार, सेंसेक्स 750 अंक टूटा, निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी बिकवाली दिख रही है. इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेसेक्स और निफ्टी फिसल गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में सोमवार को तेज बिकवाली दर्ज की जा रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे. आज भारतीय बाजार गिरकर खुले. बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले. बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स 750 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई. जबकि निफ्टी में 150 अंकों के करीब गिरावट नजर आया. वहीं निफ्टी के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट नजर आई है. सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में दिखे. निफ्टी आईटी इंडेक्स पहले हरे निशान में खुला लेकिन अब उसमें गिरावट देखने को मिल रही है.

सबसे ज्‍यादा गिरे ये सेक्‍टर्स 

Sensex-Nifty के अलावा, निफ्टी नेक्‍स्‍ट 50, मिडकैप, स्‍मॉल कैप और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्‍स में भी बड़ी गिरावट आई है. बैंक निफ्टी आज 550 अंक से ज्‍यादा टूटा है. वहीं निफ्टी नेक्‍स्‍ट 50 में 1400 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट आई है.  सेक्‍टर्स की बात करें तो बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, मेटल, ऑयल एंड गैस, हेल्‍थकेयर और कंज्‍युमर में 1 से 2 फीसदी तक की गिरावट आई है. सबसे ज्‍यादा गिरावट मीडिया सेक्‍टर में 3.21 फीसदी की हुई है.  

टेंशन में हैं Gautam Adani, उनकी इस टेंशन से आपका टेंशन में आना भी है लाजमी; जानें कैसे

ईरान-इजरायल युद्ध का असर

भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी जा रही है, क्‍योंकि शनिवार और रविवार को ईरान-इजरायल के बीच युद्ध (Iran Israel War) जैसे हालात बन गए है. ईरान द्वारा इजरायल के कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने से दुनिया भर में टेंशन बढ़ चुका है.  ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाला समय बेहद कठिन होने वाला है. खासकर कच्‍चे तेल के दाम और महंगाई में भारी बढ़ोतरी होने की आशंका है. जिस कारण शेयर बाजार में आज भी भारी गिरावट हुई है.  

इन शेयरों में उछाल 

भारी गिरावट के बीच भी कुछ शेयरों में आज बढ़ोतरी भी देखी जा रही है. खबर लिखे जाने तक एक्‍साइड इंडस्‍ट्रीज (Exide Industries) 4 फीसदी से ज्‍यादा चढ़ा है. इसके अलावा प्रेस्‍टीज (Prestige) के शेयरों में 1 फीसदी, वीआई (Vi) में 1.54 फीसदी, ओएनजीसी (ONGC) में 2.47 फीसदी, हिंडाल्‍को (Hindalco) में 2 प्रतिशत और टीसीएस (TCS) के शेयरों में तेजी देखी जा रही है.   
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

8 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

8 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

16 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago