होम / रियल एस्टेट / जानिए देश के किस नामी शख्‍स की पत्‍नी ने दिल्ली में खरीदा 160 करोड़ का बंगला?

जानिए देश के किस नामी शख्‍स की पत्‍नी ने दिल्ली में खरीदा 160 करोड़ का बंगला?

ये नामी शख्‍स अब दिल्‍ली के उस पॉश इलाके में शिफ्ट होने जा रहे हैं जहां पहले से ही उनके ही पेशे से जुड़े एक दूसरे नामी शख्‍स रहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक ओर मुंबई का मालाबार हिल्‍स है जो महंगी प्रापर्टी के लिए जाना जाता है, वहीं जब कभी भी दिल्‍ली में महंगी प्रॉपर्टी  की बात आती है तो हर कोई एक ही जगह का नाम लेता है वो गोल्‍फ लिंक्‍स. अब ये जगह एक बार फिर चर्चा में है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक बार फिर इस इइलाके में देश की एक नामी हस्‍ती की पत्‍नी ने मकान खरीदा है. जितने उत्‍सुक आप उस शख्‍स का नाम जानने में है उतने ही अचंभित आप तब हो जाएंगे जब आपको इस डील की रकम पता चलेगी. ये डील 160 करोड़ रुपये में हुई है. 

आखिर कौन हैं ये शख्‍स 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्‍ली के गोल्‍फ लिंक्‍स इलाके में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी की पत्नी वसुधा रोहतगी ने 160 करोड़ रुपये में 2,160 वर्ग गज का बंगला खरीदा है. इस बंगले का एरिया 1,806.35 वर्ग मीटर है जबकि पूरी बिल्डिंग का कवर्ड एरिया 1,869.7 वर्ग मीटर है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहतगी परिवार ने 6.4 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया और पंजीकरण प्रक्रिया 24 फरवरी को पूरी हो गई.

यहां पहले से रहते हैं पूर्व सॉलिसिटर जनरल 
मुकुल रोहतगी की पत्‍नी के इस घर को खरीदने के साथ ही वो शायद ऐसे दूसरे सॉलिसिटर जनरल बन गए हैं जो इस इलाके में रह रहे हैं. इससे पहले भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम भी इसी इलाके में अपना घर बना चुके हैं. सुब्रमण्यम ने पिछले साल दिल्ली के सुंदर नगर इलाके में 85 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा था. मुकुल रोहतगी ने 2014-2017 तक भारत के 12वें अटॉर्नी जनरल के रूप में कार्य किया. उन्हें पद पर बने रहने की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया और केके वेणुगोपाल ने उनकी जगह ले ली. रोहतगी फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट हैं. उनसे पहले यहां हाल ही में रेटगेन के संस्थापक भानु चोपड़ा ने दिल्ली के गोल्फ लिंक्स में 127.5 करोड़ रुपये में 850 वर्ग मीटर का बंगला खरीदा है.

2002 में गुजरात दंगो का लड़ा था केस 
मुकुल रोहतगी वो सीनियर काउंसिल हैं जो 2002 में हुए गुजरात दंगों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार की ओर से लड़ाई लड़ चुके हैं, जब उन्‍हें 2002 के गुजरात दंगों के बाद कई मुकदमों का सामना करना पड़ा था. रोहतगी बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बचाव पक्ष के वकील भी रह चुके हैं, जब उन्हें कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर नशीले पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था

इससे पहले किसने खरीदे हैं वहां बंगले
इससे पहले मैक्सोप इंजीनियरिंग के निदेशक शैलेश अरोड़ा ने गोल्फ लिंक्स में 575 वर्ग गज का बंगला 68.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. डीबी ग्रुप (दैनिक भास्कर) के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर पवन अग्रवाल ने भी इसी इलाके में 75 करोड़ रुपये में 575 वर्ग गज का बंगला खरीदा था. डिक्सन टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष सुनील वाचानी और आरबीएल बैंक के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विश्ववीर आहूजा उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने महामारी के बाद गोल्फ लिंक्स में बंगले खरीदे हैं. इससे पहले मैक्सोप इंजीनियरिंग के निदेशक शैलेश अरोड़ा भी वहां घर खरीद चुके हैं. उन्‍होंने 575 वर्ग गज का बंगला 68.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. डीबी ग्रुप (दैनिक भास्कर) के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर पवन अग्रवाल ने भी इसी इलाके में 75 करोड़ रुपये में 575 वर्ग गज का बंगला खरीदा था. डिक्सन टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष सुनील वाचानी और आरबीएल बैंक के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विश्ववीर आहूजा उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने महामारी के बाद गोल्फ लिंक्स में बंगले खरीदे हैं.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

3 days ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

1 week ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

1 week ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 week ago

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

45 minutes ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

20 minutes ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

3 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

6 hours ago

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्रेड डील पर बड़ा कदम, 18 साल बाद फिर तेज हुई PTA वार्ता

भारत के लिए SACU के साथ व्यापार समझौता अफ्रीकी बाजारों में पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

5 hours ago