होम / बिजनेस / भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने लगाई छलांग, जानिए कितना हुआ इजाफा 

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने लगाई छलांग, जानिए कितना हुआ इजाफा 

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में हुई इस बढ़ोतरी के बाद पिछले लंबे समय से चली आ रही गिरावट का दौर भी खत्‍म हो गया है. ये गिरावट चार सप्‍ताह से चली आ रही थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले चार हफ्ते से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में हो रही कमी का सिलसिला शुक्रवार को टूट गया. शुक्रवार को जैसे ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सांख्यिकी विभाग ने आंकड़े जारी किए वैसे ही पिछले लंबे समय से चला आ रहा गिरावट का दौर खत्‍म हो गया. रिजर्व बैंक के अनुसार भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पांच सप्ताह में पहली बार बढ़ा है और 3 मार्च को समाप्त सप्ताह के अंत में ये 562.40 अरब डॉलर रहा. 

कितनी हुई भंडार में बढ़ोतरी  
रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले सप्ताह के अंत में भंडार में 1.46 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी. इससे पहले पिछले चार हफ्तों में कुल 15.8 अरब डॉलर की गिरावट के बाद 24 फरवरी को समाप्त सप्ताह में भंडार में 560.94 अरब डॉलर था. इससे पहले 10 फरवरी को जो सप्‍ताह खत्‍म हुआ था उसमें विदेशी मुद्रा भंडार 566.94 अरब डॉलर रहा था. वहीं 3 फरवरी को खत्‍म हुए सप्‍ताह में 575.27 अरब डॉलर रहा था. उस हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में 1.49 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली थी. इतनी लंबी गिरावट के बाद पहली बार बढ़ोतरी देखने को मिली है.

रुपये की विनियम दर का पड़ता है असर 
दरअसल रिजर्व बैंक डॉलर के मुकाबले रुपये के विनिमय को रोकने के लिए कई प्रकार के कदम उठाता है. रिजर्व बैंक उसमें हाजिर और वायदा बाजार में हस्‍तक्षेप करता है. यही नहीं विदेशी मुद्रा भंडार में बदलाव कई बार वैल्‍यूएशन गेन और लॉस से भी होता है. इससे पहले पिछले हफ्ते, डॉलर के मुकाबले रुपये में 0.9% की वृद्धि हुई, लगभग दो महीनों में इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि दर्ज की गई है और एक महीने में पहली बार रुपया 82 से अधिक मजबूत हुआ. इसने उस सप्ताह 81.92 से 82.95 की सीमा के बीच में कारोबार किया. चालू सप्ताह के लिए, शुक्रवार को रुपया थोड़ा बदलाव के साथ 82.04 पर बंद हुआ था. 

अक्‍टूबर 2021 में हुई थी बड़ी बढ़ोतरी 
भले ही मौजूदा दौर में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 575 अरब डॉलर पर आ गया हो लेकिन 2021 के अक्‍टूबर में ये अपने एतिहासिक स्‍तर पर पहुंच गया था. तब विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के एतिहासिक मार्क पर पहुंच गया था. लेकिन उसके बाद विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आती रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

14 minutes ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

35 minutes ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

1 hour ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

2 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

4 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

14 minutes ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

35 minutes ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.