होम / बिजनेस / Azad Engineering के IPO को कैसा मिल रहा है रिस्‍पांस, क्‍या है ग्रे मार्केट की स्थिति 

Azad Engineering के IPO को कैसा मिल रहा है रिस्‍पांस, क्‍या है ग्रे मार्केट की स्थिति 

इससे पहले आए DOME इंडस्‍ट्री के आईपीओ को लेकर भी बाजार में जबरदस्‍त रुझान देखने को मिला था. Dome इंडस्‍ट्री का आईपीओ बाजार में 77 प्रतिशत से ज्‍यादा पर लिस्‍ट हो चुका है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IPO बाजार में वैसे तो हर हफ्ते या दूसरे हफ्ते कोई न कोई नया आईपीओ आता रहता है लेकिन इस हफ्ते बाजार में आए Azad Engineering को अच्‍छा रुझान मिलता दिख रहा है. आईपीओ अभी तक 13 गुना से ज्‍यादा तक सब्‍सक्राइब हो चुका है. अगर एक्‍सपर्ट की बात करें तो उनका भी इस आईपीओ को लेकर सकारात्‍मक रुझान है. 

आज बंद हो जाएगा ये आईपीओ 
आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ 20 दिसंबर को खुला था, जबकि आज 22 दिसंबर को ये बंद होने जा रहा है. अगर निवेशक इसमें निवेश करना चाहते हैं तो उनके पास इसके लिए आज शाम तक का ही समय है. कंपनी ने अपने इस आईपीओ के लिए प्रति शेयर कीमत 499 से 524 रुपये तक तय की है. अभी तक पहले दो दिनों में इस आईपीओ के लिए निवेशकों का अच्‍छा रुझान देखने को मिला है. 

ग्रे मार्केट में क्‍या है आईपीओ की स्थिति 
अगर आईपीओ की ग्रे मार्केट में स्थिति को देखें तो कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 445 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. ग्रे मार्केट में शेयर की स्थिति काफी मजबूत बनी हुई है. 445 रुपये जीएमपी का मतलब ये है कि ये प्राइस बैंड का 85 प्रतिशत पर ट्रेंड कर रहा है. जो किसी भी आईपीओ के लिए अच्‍छा ही कहा जाएगा. आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ का रिटेल हिस्‍सा अब तक 13.99 गुना सब्‍सक्राइब हो चुका है जबकि, NII हिस्‍सेदारी अब तक 29.99 गुना तक सब्‍सक्राइब हो चुका है. वहीं QIB हिस्‍सेदारी अब तक 1.56 गुना सब्‍सक्राइब हो चुका है. 

क्‍या कह रहे हैं जानकार 
इस आईपीओ की खरीददारी को लेकर बाजार के विशेषज्ञों का रुझान सकारात्‍मक देखने को मिल रहा है. कंपनी इश्यू के बाद वार्षिक H1FY24 PAT आधार पर 58x के पी/ई मल्टीपल पर ₹499-524 प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर इश्यू ला रही है. कंपनी जिस तरह से मैन्‍यूफैक्‍चरिंग सेक्‍टर में काम कर रही है और वो अपने प्रोडक्‍ट को कई देशों में सप्‍लाई कर रही है वो इसके लिए काफी अच्‍छा है. सभी परिस्थितियों को देखते हुए जानकार इसे सब्‍सक्राइब करने की सलाह दे रहे हैं. 
इसी तरह एक दूसरे बाजार के जानकार का मानना है कि कंपनी जिस क्षेत्र में काम कर रही है वो एक उभरता हुआ क्षेत्र है. आईपीओ की कीमत कई आधारों पर तय की गई है.  जानकार ये भी मान रहे हैं कि कंपनी के एरिया और भविष्‍य में पैदा होने वाली उसकी जरुरतों को देखते हुए हम उसमें निवेश करने की सलाह देते हैं. 

नोट: बाजार जोखिमों के अधीन है. BWHindi किसी भी प्रकार से इन राय का समर्थन नहीं करता है. उक्‍त राय मीडिया रिपोर्ट के आधार पर दी गई है. इसलिए बाजार में निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श करना ना भूलें

ये भी पढें: LPG Cylinder को लेकर आई बड़ी खबर, जानें दाम घटे या बढ़ गया आपका बोझ
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

25 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

33 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

25 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

33 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

41 minutes ago