✕

होम / बिजनेस / Adani के संकटमोचक का अब Airtel पर आया दिल, उठा डाला ये बड़ा कदम!

Adani के संकटमोचक का अब Airtel पर आया दिल, उठा डाला ये बड़ा कदम!

Singtel ने भारती एयरटेल में 0.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचीं है, जिसे GQG Partners ने खरीदा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार को एक बड़ी ब्लॉक डील हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगापुर की टेलीकॉम कंपनी Singtel ने भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 0.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है. ब्लॉक डील के तहत हुई इस बिक्री पर राजीव जैन की इनवेस्टमेंट फर्म GQG Partners ने दांव लगाया है. Singtel ने एयरटेल के करीब 4.9 करोड़ शेयर बेचे हैं, जिसकी वैल्यू 5,849 करोड़ रुपए है. हालांकि, इस डील का एयरटेल के शेयरों पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला है. 

पहले इतनी थी हिस्सेदारी
दिसंबर 2023 के आखिर तक भारती एयरटेल में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 54.57 प्रतिशत और पब्लिक की 45.38 प्रतिशत थी. इस ब्लॉक डील से पहले तक Singtel की एयरटेल में 29% हिस्सेदारी थी. पिछले कुछ वक्त से सिंगापुर की ये कंपनी एयरटेल में अपनी हिस्सेदारी घटा रही है. 2022 में उसने सीधे  3.3% हिस्सेदारी बेची थी. वहीं, एयरटेल के शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को यह तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक Bharti Airtel Ltd के शेयर 0.33% की बढ़त के साथ 1,197.60 रुपए पर पहुंच गए थे. इस साल अब तक ये शेयर 18.22% उछल चुका है. 

बेहतर हुई आर्थिक सेहत
एयरटेल की आर्थिक स्थिति भी लगातार बेहतर हो रही है. वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमाही में Bharti Airtel का शुद्ध मुनाफा 54 प्रतिशत बढ़कर 2,442.2 करोड़ रुपए रहा था. जबकि रिवेन्यु में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और यह 37,900 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई (TRAI) की ओर से जनवरी में जारी डेटा के अनुसार, पिछले साल नवंबर में एयरटेल ने 17.47 लाख ग्राहक जोड़े, जिससे इसका यूजर बेस बढ़कर 37.98 करोड़ हो गया.

GQG ने लगाया है दांव
Singtel द्वारा बेचे गए एयरटेल के शेयर राजीव जैन की इनवेस्टमेंट फर्म GQG Partners ने खरीदे हैं. राजीव जैन वही हैं, जिन्होंने मुश्किल समय में गौतम अडानी का साथ दिया था. जैन ने हाल ही में अडानी समूह में अपने निवेश पर खुशी जताते हुए कहा था कि उन्हें LIC पर दांव न लगा पाने का मलाल है. दरअसल, भारत में 22 अरब डॉलर से ज्यादा का एसेट मैनेज करने वाली अमेरिका कंपनी GQG पार्टनर्स पिछले साल LIC के शेयरों में आई रैली का लाभ उठाने का मौका चूक गई थी. जैन को इसी बात का मलाल है. 

यहां भी लगा है पैसा
GQG ने भारत की कई कंपनियों में पैसा लगाया है. पिछले साल GQG ने अडानी समूह की चार कंपनियों में निवेश किया था, जिससे उसे 2.4 अरब डॉलर का फायदा हुआ. एक रिपोर्ट बताती है कि जैन ने अडानी ग्रुप की कंपनियों में कुल 1.9 अरब डॉलर का निवेश किया और दस महीने में उनका निवेश 130% बढ़कर 4.3 अरब डॉलर पहुंच गया. GQG पार्टनर्स की जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड ने पिछले साल अप्रैल से सितंबर के बीच पतंजलि फूड्स लिमिटेड, JSW एनर्जी लिमिटेड, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड, मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड और IDFC फर्स्ट बैंक में भी निवेश किया था. इसके अलावा, कंपनी ने ITC लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अपना निवेश बढ़ाया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.