होम / बिजनेस / खरीदना चाहते हैं सोना-चांदी, क्या ये है सही समय?

खरीदना चाहते हैं सोना-चांदी, क्या ये है सही समय?

US डॉलर की कीमतों में रफ्तार की वजह से सोने और चांदी के दामों पर दबाव दखने को मिल रहा है. डॉलर ने सूचकांक पर 105 लेवल हासिल कर लिए थे और आज भी यह मजबूती से ट्रेड कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले तीन महीनों के दौरान US डॉलर के रेट में दर्ज की गयी सबसे अधिक बढ़त के चलते MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है. अब तक सोने की कीमतों का अधिकतम स्तर 58,847 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. अपने अधिकतम स्तर में लगभग 4000 रुपये की गिरावट दर्ज करते हुए सोने के दाम अब 55000 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी नीचे जा पहुंचे हैं. अगर चांदी के दामों की बात करें तो आज धीमी शुरुआत के बाद चांदी के दाम अब तक के अपने अधिकतम स्तर 77,949 रुपये प्रति किलो से 16,500 रूपये गिरकर, 61,580 रुपये प्रति किलो की कीमत के स्तर तक पहुंच गए. 

अभी और गिर सकते हैं सोने के दाम
अगर स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स की मानें तो US डॉलर की कीमतों में रफ्तार आने की वजह से आज सोने और चांदी के दाम दबाव में दखने को मिल रहे हैं. कल डॉलर ने सूचकांक पर 105 लेवल हासिल कर लिए थे और आज यह 105 लेवल से ऊपर ट्रेंड कर रहा है जिसकी वजह से सोना, चांदी जैसे अन्य एसेट्स प्रॉफिट कमाने के दबाव तले दब गए हैं. जहां अंतरराष्ट्रिय स्पॉट मार्केट में सोने की कीमत 1810$ प्रति आउंस है वहीँ MCX पर यह अभी 54,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर स्थिर बना हुआ है. एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि अभी अंतरराष्ट्रीय मार्किट में सोने के दामों में और कमी देखने को मिल सकती है और यह 1790$ या 1760$ प्रति आउंस तक भी जा सकते हैं जबकि MCX पर सोने के दाम 54,000 या फिर 53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक की गिरावट दर्ज कर सकते हैं. 

क्या है एक्सपर्ट्स की राय? 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्सपर्ट्स का कहना है कि जहां MCX पर चांदी के दाम 61,000 रुपये प्रति किलो की सपोर्ट कीमतों और 58,000 रुपये प्रति किलो की कीमतों तक जा पहुंचे हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की सपोर्ट कीमत 19.50$ और 18.80$ प्रति आउंस के स्तर पर दर्ज की गयी है. साथ ही एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना और चांदी दोनों ही इस वक्त अपनी सपोर्ट कीमतों पर स्थिर हैं और इनकी वर्तमान कीमतों में किसी भी प्रकार की वृद्धि को एक अच्छे संकेत के रूप में देखा जाएगा और सोना एवं चांदी की कीमतों पर तब तक दबाव बना रहेगा जब तक US फेडरल की FOMC की मीटिंग के नतीजों को सार्वजनिक नहीं कर दिया जाता. 

सोना और चांदी के दामों पर बना रहेगा दबाव
IIFL सिक्योरिटीज में रिसर्च विभाग के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता सोने और चांदी के दामों में गिरावट के कारणों के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि, 21 या 22 मार्च को होने वाली US फेडरल की FOMC मीटिंग के मद्देनजर US डॉलर के रेट्स में मजबूती देखने को मिली है जिसकी वजह से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. डॉलर इंडेक्स ने फिर से 105 लेवल्स को हासिल किया है और अभी भी पूरी मजबूती के साथ डॉलर 105 लेवल से ऊपर स्थिर बना हुआ है जिसकी वजह अधिकतर एसेट्स जैसे सोना, चांदी, की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है. साथ ही, इन्वेस्टर्स अपने पैसों को इन दुसरे एसेट्स से निकालकर US डॉलर में लगा रहे हैं और यह भी इन एसेट्स की कीमतों पर दबाव का एक प्रमुख कारण बना हुआ है. 
 
यह भी पढ़ें:  क्या भारत के लिए खुद को बदल रहा है Tech-Giant Apple?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

3 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

4 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 hour ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

6 hours ago