✕

होम / बिजनेस / Yes Bank में इस अमेरिकी कंपनी ने बेची अपनी हिस्‍सेदारी, कमाए इतने करोड़ों रुपये

Yes Bank में इस अमेरिकी कंपनी ने बेची अपनी हिस्‍सेदारी, कमाए इतने करोड़ों रुपये

Carlyle Group) ने Yes Bank में करीब 2 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार में लेनदेन के जरिये बेच दी है. पिछले हफ्ते ही बैंक के तिमाही के नतीजे जारी हुए, जिसमें बैंक को काफी मुनाफा हुआ. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से यस बैंक (Yes Bank) के शेयर काफी चर्चा में हैं. बीते सप्ताह ही बैंक के तिमाही नतीजे जारी हुए थे, जिसमें उसे काफी मुनाफा हुआ था. इसके चलते सोमवार को बैंक के शेयरों में तेज उछाल भी दिखने को मिली थी. वहीं, अब अमेरिका की एक कंपनी ने यस बैंक में अपनी हिस्‍सेदारी बेची है. इससे बैंक फिर से चर्चा में आ गया है. 

केवल 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर कमाए करोड़ों
अमेरिका स्थित कार्लाइल ग्रुप (Carlyle Group) ने अपनी सहयोगी इकाई सीए बास्क इंवेस्टमेंट्स के जरिये यस बैंक (Yes Bank) में अपनी करीब 2 प्रतिशत हिस्सेदारी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर थोक सौदे के जरिये 1,441 करोड़ रुपये में बेच दी. एनएसई के आंकड़ों के अनुसार सीए बास्क इंवेस्टमेंट्स ने यस बैंक में 59.40 करोड़ शेयरों की बिक्री की, जो 1.98 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इन शेयरों को 24.27 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचा गया. 

अब इतनी रह गई हिस्सेदारी
इस बिक्री के बाद यस बैंक में कार्लाइल ग्रुप की हिस्सेदारी 9.11 प्रतिशत से घटकर 7.13 प्रतिशत रह गई है. इस बीच गोल्डमैन शैक्स सिंगापुर पीटीई ने यस बैंक के 36.92 करोड़ से अधिक शेयरों को खरीदा है. इसके अलावा कुछ अन्य ने भी इसके शेयर खरीदे हैं. 

इसे भी पढ़ें-इंटरनेट की काली दुनिया ‘Dark Web’ में कहीं लीक तो नहीं हुआ आपका पर्सनल डेटा, ऐसे करें चेक

तगड़े मुनाफे के बाद अब गिर गए बैंक के शेयर
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को यस बैंक के शेयर की कीमत में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई और शेयर 24.96 रुपये पर बंद हुआ. बता दें, यस बैंक के शेयर बीते कुछ दिनों से काफी दबाव में हैं. 2024 वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में यस बैंक का प्रॉफिट दोगुना से अधिक होकर 452 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. बैंक ने बताया कि फंसे कर्ज के लिए प्रावधान में कमी के चलते उसका लाभ बढ़ा है. वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में बैंक ने 202.43 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 में 1,251 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 74 प्रतिशत अधिक है.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

16 minutes ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

20 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, ग्लोबल बिकवाली से बढ़ी चिंता; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई.सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 72,781.89 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 पर रहा.

40 minutes ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

11 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

18 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, ग्लोबल बिकवाली से बढ़ी चिंता; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई.सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 72,781.89 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 पर रहा.

40 minutes ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

16 minutes ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

20 minutes ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

18 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

17 hours ago