होम / बिजनेस / देश के Forex Reserves में जारी गिरावट रुकी, हुई रिकॉर्ड-तोड़ बढ़त!

देश के Forex Reserves में जारी गिरावट रुकी, हुई रिकॉर्ड-तोड़ बढ़त!

फॉरेक्स रिजर्व्स में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी और एक महीने में फॉरेक्स रिजर्व्स में हुई अब तक की यह सबसे बड़ी वृद्धि है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इस वक्त ग्लोबल इकॉनमी में अनिश्चितताएं बनी हुई हैं और अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में बैंकिंग संकट की वजह से वित्तीय संस्थानों पर भी दबाव पड़ता नजर आ रहा है. हालांकि भारतीय इकॉनमी पर इन सभी संकटों का कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन ग्लोबल इकॉनमी की सुस्त रफ्तार का असर भारतीय इकॉनमी के कुछ पहलुओं पर देखने को मिल रहा है. ऐसा ही एक पहलू फॉरेक्स रिजर्व्स (Foreign Exchange Reserves) भी हैं, जिनमें पिछले कुछ समय से लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी लेकिन अब भारत के फॉरेक्स रिजर्व्स में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. 

देश के फॉरेक्स रिजर्व्स में हुई बढ़ोत्तरी
भारत के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि देश के फॉरेक्स रिजर्व्स 5.929 बिलियन डॉलर्स से बढ़कर 595.067 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच गए हैं. एक महीने के दौरान देश के फॉरेक्स रिजर्व्स में हुई अब तक की यह सबसे बड़ी वृद्धि है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के फॉरेक्स रिजर्व्स में पिछले 2 हफ्तों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी. पिछले दो हफ्तों के दौरान रिजर्व्स में 4.34 बिलियन डॉलर्स की गिरावट दर्ज की गई थी जिसके बाद देश के फॉरेक्स रिजर्व्स का आंकड़ा 589.14 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच गया था.

फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी हुई वृद्धि
अक्टूबर 2021 में देश के फॉरेक्स रिजर्व्स अब तक के अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर यानी 645 बिलियन डॉलर्स पर दर्ज किए गए थे. इस वक्त ग्लोबल स्तर पर बहुत सी ऐसी घटनाएं हो रही हैं जिनकी वजह से देश के फॉरेक्स रिजर्व्स में गिरावट देखने को मिल रही थी और रूपए को इससे बचाने के लिए RBI द्वारा अपने फंड्स का इस्तेमाल किया जा रहा था. RBI द्वारा उपलब्ध करवाए गए डाटा की मानें तो फॉरेक्स रिजर्व्स का अत्यंत महत्त्वपूर्ण हिस्सा, फॉरेन करेंसी एसेट्स में 5.27 बिलियन डॉलर्स की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद यह 526.201 बिलियन पर पहुंच गया. 

सोने के भंडारों में भी हुई वृद्धि
फॉरेक्स रिजर्व्स में मौजूद यूरो, पाउंड, और येन जैसी गैर अमेरिकी करेंसियों को फॉरेन करेंसी एसेट्स में शामिल किया जाता है और इन्हें डॉलर में गिना जाता है. RBI की मानें तो देश के सोने के भंडारों में भी 655 मिलियन डॉलर्स की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है जिसके बाद यह 45,557 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच गए हैं. एपेक्स बैंक द्वारा प्रदान की गई जानकारी की मानें तो SDRs (स्पेशल ड्राइंग राइट्स) में 6 मिलियन डॉलर्स की कमी देखने को मिली है जिसके बाद यह 18.186 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच गया है. 
 
यह भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश सरकार लेकर आई International Trade Show, जानिए कब और कहां होगा आयोजन?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

7 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

13 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

13 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

14 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

15 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

13 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

7 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

16 hours ago