✕

होम / बिजनेस / BoAt ब्रांड का IPO: 1,500 करोड़ के इश्यू से बाजार में उतरेगा भारत का नंबर-1 पर्सनल ऑडियो ब्रांड

boAt ब्रांड का IPO: 1,500 करोड़ के इश्यू से बाजार में उतरेगा भारत का नंबर-1 पर्सनल ऑडियो ब्रांड

boAt का IPO उसके ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता और घरेलू विनिर्माण पर फोकस को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है. कंपनी का उद्देश्य न केवल भारतीय उपभोक्ता टेक बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखना है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपने विस्तार को तेज करना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

“boAt” ब्रांड के तहत काम करने वाली भारत के ब्रांडेड पर्सनल ऑडियो सेगमेंट में 26% मूल्य और 34% वॉल्यूम शेयर के साथ शीर्ष पर शामिल इमैजिन मार्केटिंग लिमिटेड ने SEBI के साथ अपना अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP-I) दाखिल किया है. कंपनी अपने प्रस्तावित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के तहत ₹1 के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों के माध्यम से कुल ₹1,500 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखती है, जिसमें ₹500 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,000 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है.

OFS में प्रमुख हिस्सेदारी निम्न निवेशकों द्वारा बेची जाएगी

OFS (ऑफर फॉर सेल) में प्रमुख निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. इसमें समीर अशोक मेहता ₹75 करोड़, अमन गुप्ता ₹225 करोड़, साउथ लेक इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर) ₹500 करोड़, फायरसाइड वेंचर्स इन्वेस्टमेंट फंड‑I ₹150 करोड़ और क्वालकॉम वेंचर्स LLC ₹50 करोड़ की हिस्सेदारी बेचेंगे.

फंड का उपयोग

कंपनी प्राप्त धनराशि का उपयोग मुख्य रूप से कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं (₹225 करोड़), ब्रांड और मार्केटिंग खर्च (₹150 करोड़) तथा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी.

भारत का डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड

“boAt” ब्रांड की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी. कंपनी ऑडियो, वियरेबल्स और चार्जिंग सॉल्यूशंस जैसे प्रोडक्ट्स पर केंद्रित है, जो भारत के युवा, तकनीक-प्रेमी और डिजिटल-नेटीव उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करते हैं. रेडसीयर रिपोर्ट के अनुसार, FY2020 से FY2025 तक boAt लगातार भारत का नंबर-1 ब्रांडेड पर्सनल ऑडियो ब्रांड बना रहा है. FY2025 में यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड और वैश्विक स्तर पर वॉल्यूम के आधार पर चौथा सबसे बड़ा ब्रांड था.

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन

FY2025 में boAt ने कुल 3,070.38 करोड़ रुपये की परिचालन आय दर्ज की. इसमें ऑडियो सेगमेंट का योगदान ₹2,586.04 करोड़ (84.23%), वियरेबल्स ₹330.41 करोड़ (10.76%) और अन्य उत्पाद ₹153.93 करोड़ (5.01%) था. कंपनी ने FY2025 में ₹61.08 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया, जबकि पिछले वर्ष यह घाटे में थी. इसका EBITDA ₹142.52 करोड़ रहा, जो 4.64% का EBITDA मार्जिन दर्शाता है.

वितरण नेटवर्क और विस्तार

boAt का वितरण नेटवर्क ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, अपनी D2C वेबसाइट और तेजी से बढ़ते ऑफलाइन चैनलों पर फैला हुआ है. 30 जून 2025 तक कंपनी के उत्पाद 25 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में 12,000 से अधिक खुदरा विक्रेताओं के पास उपलब्ध थे. FY2025 में ऑनलाइन बिक्री ₹2,166.07 करोड़ (70.55%) और ऑफलाइन बिक्री ₹904.31 करोड़ (29.45%) रही.

घरेलू विनिर्माण और वैश्विक उपस्थिति

कंपनी के 75 मिलियन से अधिक यूनिट भारत में निर्मित हुए हैं, और FY2026 की पहली तिमाही में 75.83% उत्पाद देश में बने. कंपनी के उत्पाद अब मध्य पूर्व, नेपाल और दक्षिण एशिया के अन्य बाजारों में भी उपलब्ध हैं. कंपनी की सफलता के पीछे संस्थापक समीर मेहता और अमन गुप्ता, CEO गौरव नैयर, तथा प्रमुख निवेशक Warburg Pincus, Qualcomm Ventures और Fireside Ventures हैं.

इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में ICICI Securities Limited, Goldman Sachs (India), JM Financial Limited, और Nomura Financial Advisory and Securities (India) Private Limited नियुक्त किए गए हैं.


 

 

 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

16 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

17 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

17 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

19 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

11 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

9 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

14 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

6 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

9 hours ago