होम / बिजनेस / Sharekhan में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगा ये बैंक, जानिए क्या है वजह?

Sharekhan में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगा ये बैंक, जानिए क्या है वजह?

BNP ने शेयरखान में 2015 में 100% की हिस्सेदारी खरीद ली थी और इसके लिए उसने 2200 करोड़ रुपयों की कीमत अदा की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Palak Shah, The writer is author of the book: The Market Mafia - Chronicle of India’s High-Tech Stock Market Scandal & The Cabal That Went Scot-Free.

सूत्रों के हवाले के खबर आ रही है कि BNP परिबास (BNP Paribas) एक प्रमुख यूरोपीय बैंक है और यह बैंक मुंबई स्थित रिटेल इक्विटी ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के बारे में विचार कर रहा है. BNP इस वक्त कुछ ऑनलाइन वित्तीय सेवाओं, कंपनियों और बैंकों से बात कर रहा है, जो रिटेल ब्रोकरेज को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने की चाहत रखते हों. अगर मार्केट की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जाए तो Paytm, Bajaj Finserv शेयरखान में BNP की हिस्सेदारी लेने की दौड़ में सबसे आगे हैं लेकिन फिलहाल BW हिंदी द्वारा इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता. सूत्रों के अनुसार शेयरखान और BNPके पास लगभग 2 मिलियन रिटेल क्लाइंट्स मौजूद हैं. 

BNP और शेयरखान
BNP ने शेयरखान में 2015 के आस-पास लगभग 100% की हिस्सेदारी खरीद ली थी और इसके लिए उसने 2200 करोड़ रुपयों की कीमत अदा की थी. आपको बता दें की यह एक पूरी तरह कैश में किया गया  ट्रांजेक्शन था. भारत की ब्रोकरेज इंडस्ट्री में यूरोपीय बैंक द्वारा की गई यह दूसरी डील थी. शेयरखान से पहले BNP ने जियोजित फाइनेंशियल (Geojit Financial) में 34% की हिस्सेदारी खरीदी थी जिसे बैंक द्वारा 2018 में बेच दिया गया था. Paytm Money के वर्तमान CEO वरुण श्रीधर इससे पहले BNP के साथ काम कर चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि BNP और शेयरखान के बीच होने वाली डील में भी वरुण श्रीधर ने काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. इसलिए अब माना जा रहा है कि Paytm द्वारा शेयरखान में BNP की हिस्सेदारी खरीदने में वरुण महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

BNP को होगा दोगुना फायदा?
जब BNP द्वारा शेयरखान का अधिग्रहण किया गया था, तब शेयरखान के पास अकाउंट में 1000 करोड़ रूपए कैश मौजूद हुआ करता था. मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शेयरखान के पास मौजूद कैश के अलावा BNP को अपनी इन्वेस्टमेंट पर शानदार रेतुर्न भी प्राप्त हुआ था, खासकर डिविडेंड के रूप में. मना जाता है की 2015 के आस पास शेयरखान द्वारा 200-300 करोड़ रूपए सालाना की कमाई की जा रही थी और इस कमाई का प्रमुख का हिस्सा BNP को डिविडेंड के रूप में जाता था. इसके अलावा, अब यह भी माना जा रहा है की BNP द्वारा 2015 में इन्वेस्ट किए गए पैसों से दोगुना ज्यादा अब बैंक को प्राप्त हो सकता है.

BNP एवं अन्य डील 
2018 में BNP द्वारा शेयरखान के अधिग्रहण से पहले PE क्षेत्र के प्रमुख Carlyle ने न्यू सिल्क रूट से एक अन्य ब्रोकरेज Destimoney फाइनेंशियल सर्विसेज को भी खरीदा था और इस डील की कीमत 1600 करोड़ रूपए थी. इसी साल कनाडा आधारित Fairfax ने भी IIFL में 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक ओपन ऑफर जारी किया था. फिलहाल BNP ने बिजनेसवर्ल्ड द्वारा भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं दिया गया है. 
 
यह भी पढ़ें: मुफ्त में वर्ल्ड कप दिखाकर कैसे बाकियों से आगे है Disney?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago