होम / बिजनेस / RBI की मीटिंग से पहले 3 बड़े बैंकों ने दिया झटका, बढ़ाया MCLR

RBI की मीटिंग से पहले 3 बड़े बैंकों ने दिया झटका, बढ़ाया MCLR

तीन बैंकों ने MCLR में बढ़ोतरी कर दी. ये तीन बैंक हैं- ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया. बढ़ी हुई दरें 1 नवंबर, 2022 से ही लागू हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: महंगाई पर कंट्रोल करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मोनेटरी पॉलिसी मीटिंग से ठीक पहले तीन बैंकों ने MCLR में बढ़ोतरी कर दी. ये तीन बैंक हैं- ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया. बढ़ी हुई दरें 1 नवंबर, 2022 से ही लागू हैं. ICICI बैंक ने MCLR में 20 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. वहीं, पंजाब नेशनल बैंक ने MCLR में 30 बेसिस प्वाइंट्स और बैंक ऑफ इंडिया ने 15 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है.

ICICI Bank
ICICI बैंक ने MCLR में 20 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. MCLR में बढ़ोतरी पूरे कार्यकाल के दौरान हुई है. एक साल का MCLR अब 8.30 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 8.10 प्रतिशत था. इसी तरह 6 महीने का MCLR 8.25 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 8.05 प्रतिशत था. बढ़ोतरी के बाद 3 महीने का MCLR 8.10 प्रतिशत हो गया, जो पहले 7.90 प्रतिशत था.

Punjab National Bank
पब्लिक सेक्टर बैंक Punjab National Bank (PNB) ने MCLR में 30 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी के साथ एक साल का MCLR 8.05 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 7.75 प्रतिशत था. इसी तरह, 6 महीने का MCLR 7.75 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 7.45 प्रतिशत था. बढ़ोतरी के बाद 3 महीने का MCLR 7.55 प्रतिशत हो गया, जो पहले 7.25 प्रतिशत था.

Bank of India
इसी तरह बैंक ऑफ इंडिया ने MCLR में 15 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है, जबकि 6 महीने और 3 महीने के MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद एक साल का MCLR 7.95 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 7.80 प्रतिशत था. इसी तरह 6 महीने का MCLR 7.65 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 7.55 प्रतिशत था. बढ़ोतरी के बाद 3 महीने का MCLR 7.45 प्रतिशत हो गया, जो पहले 7.35 प्रतिशत था.

क्या होता है MCLR
MCLR यानि मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट. यह एक ऐसा रेट है, जो एक बार तय हो जाए तो कोई भी बैंक उस रेट से कम रेट पर किसी भी ग्राहक को लोन नहीं दे सकता. सभी बैंक या तो इसी रेट पर या फिर इससे अधिक रेट पर ही ग्राहकों को लोन देते हैं. MCLR की शुरुआत Reserve Bank Of India ने की थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

9 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago