✕

होम / बिजनेस / जीत या हार बाद की बात, इस लोकसभा चुनाव हवा में जमकर उड़े पैसे

जीत या हार बाद की बात, इस लोकसभा चुनाव हवा में जमकर उड़े पैसे

लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए किराए पर हेलिकॉप्टर की होड़ मची रही, जिसका कंपनियों ने खूब फायदा उठाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चुनावी मौसम में आसमान से बूंदें भले ही न टपकें, लेकिन वादों की बरसात जरूर होती है. नेता दिल-खोलकर वादे करते हैं और इन वादों का अहसास जनता को कराने के लिए प्रचार पर पानी की तरह पैसा भी बहाते हैं. वैसे, तो हर चुनावी सीजन में पैसों की बरसात होती है, लेकिन इस बार यह बरसात काफी भारी हुई है. जमीन से लेकर आसमान तक नेताओं ने प्रचार के लिए हर साधन का जबरदस्त इस्तेमाल किया है. सोशल मीडिया पर भी करोड़ों रुपए के विज्ञापन दिए गए हैं, क्योंकि देश का भविष्य कही जाने वाली युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा समय वहीं बिताती है.    

हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों ने काटी चांदी  
इस लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में हेलिकॉप्टर के पंखे काफी तेजी से घूमे हैं. भाजपा से लेकर कांग्रेस तक के बड़े नेताओं ने प्रचार के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर का जमकर इस्तेमाल किया है. हेलिकॉप्टर किराए पर देने वाली कंपनियां प्रति घंटे के हिसाब से चार्ज करती हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विन इंजन वाले 8-सीटर हेलिकॉप्टर का किराया प्रति घंटे करीब 3 लाख रुपए होता है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस चुनावी मौसम में हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों (Helicopter Operators) ने कितना कमाया होगा.

सबसे ज्यादा कमाई वाला चुनाव
रिपोर्ट बताती है कि 2024 का लोकसभा चुनाव हेलिकॉप्टर कंपनियों के लिए सबसे ज्यादा कमाई वाला साबित हुआ है. इस दौरान इनकी कमाई का आंकड़ा लगभग 350 से 400 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है. बढ़ती डिमांड को देखते हुए हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों ने किराए में भी अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी की है. 6-7 लोगों के बैठने की क्षमता वाले BEL407 जैसे सिंगल इंजन वाले हेलिकॉप्टर का किराया बढ़कर 1.3-1.5 लाख प्रति घंटा हो गया है. इसी तरह, 7-8 की क्षमता वाले ऑगस्टा AW109 और H145 एयरबस हेलिकॉप्टर का किराया प्रति घंटा 2.3-3 लाख तक पहुंच गया है. वहीं, 15-सीटर वाले अगस्ता वेस्टलैंड के लिए 4 लाख रुपए प्रति घंटा किराया वसूला गया है.

डिमांड के साथ किराया भी बढ़ा
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इस लोकसभा चुनाव में डिमांड बढ़ने के कारण हेलिकॉप्टर ऑपरेटर्स ने नियमित किराए की तुलना में 40-50% तक अधिक किराया चार्ज किया है. जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में इसमें 20-30% की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. दरअसल, इस चुनाव में हेलिकॉप्टर्स की मांग बहुत अधिक रही है. राज्य स्तर पर पार्टियों से भी इनकी डिमांड मिली है. डिमांड के अनुरूप हेलीकॉप्टरों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है. इस वजह से उसके किराए में इजाफा देखने को मिला है. हेलिकॉप्टर ऑपरेटर्स पार्टी या नेताओं के साथ 45-60 दिनों के लॉन्ग टर्म के लिए एग्रीमेंट साइन करते हैं. इसमें उड़ान के घंटे भी पहले ही निर्धारित कर लिए जाते हैं. इसके बाद चाहे हेलिकॉप्टर इस्तेमाल किए जाएं या नहीं, उसका भुगतान करना ही होता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

3 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

7 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

7 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

8 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

3 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.