✕

होम / यूटिलिटी / महिलाओं को हवाई सफर में IndiGo देगा ऐसा तोहफा कि आपका सफर बनेगा शानदार

महिलाओं को हवाई सफर में IndiGo देगा ऐसा तोहफा कि आपका सफर बनेगा शानदार

इंडिगो एयरलाइंस की नई पहल का उद्देश्य महिलाओं के लिए सफर के अनुभव को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाना है. वेब चेक-इन में वह देख पाएंगी, किस सीट पर महिला यात्री है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंडिगो (IndiGo) ने महिला यात्रियों के लिए एक विशेष सुविधा की घोषणा की है. अब इंडिगो की फ्लाइट में सीट बुक कराने वाली महिलाएं वेब चेक-इन के समय यह देख सकेंगी कि महिलाओं द्वारा कौन सी सीटें पहले से बुक की गई हैं. इसके बाद वह चाहे तो अपनी सीट किसी महिला के बगल में सेलेक्ट कर सकेंगी. एयरलाइन का कहना है कि यह सुविधा "महिला यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को और अधिक आरामदायक" बनाने के लिए शुरू की गई है. इस तरह का फैसला लेने से पहले रिसर्च भी किया गया.

IndiGo एयरलाइन ने क्या कहा?

एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि इस सर्विस को खासतौर पर महिलाओं के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इसे महिला यात्रियों के PNR की मदद से चलाया जाएगा. इस विशेष सुविधा का लाभ अकेले या फिर फैमिली के साथ यात्रा कर रहीं महिलाएं भी उठा सकेंगी. इंडिगो एयरलाइन ने अपने बयान में बताया कि हम महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक सेवा का आनंद देना चाहते हैं. यह सर्विस हमारे गर्ल पावर के उद्देश्य को आगे बढ़ाती है. फिलहाल यह एक पायलट प्रोजेक्ट है. सफल रहने पर हम इसे आगे स्थायी रूप से लागू कर देंगे.

25,000 करोड़ रुपये के गुमनाम शेयरों का नहीं कोई दावेदार, जानिए कैसे कर सकते हैं दावा!

इन महिलाओं को होगी सुविधा 

इस सर्विस का सबसे ज्यादा लाभ उन महिला यात्रियों को होगा, जो अकेले यात्राएं करती हैं. वह महिला यात्रियों के साथ बैठकर ज्यादा आराम और सुरक्षा का अनुभव करेंगी. इस सेवा को शुरू करने से पहले इंडिगो ने मार्केट रिसर्च भी की थी. इसमें जानने की कोशिश की गई थी कि महिला यात्रियों को ज्यादा आरामदायक सफर कैसे दिया जा सकता है.

इस वजह से लिया गया ये फैसला

इंडिगो ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब फ्लाइट में महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ रही हैं. उदाहरण के लिए जनवरी 2023 में एयर इंडिया की उड़ान में एक पुरुष यात्री ने साथी बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था. वहीं, जुलाई 2023 में दिल्ली-मुंबई इंडिगो की उड़ान में एक प्रोफेसर ने महिला यात्री का यौन उत्पीड़न किया. इसी तरह, सितंबर 2023 में मुंबई-गुवाहाटी इंडिगो फ्लाइट में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई. बता दें कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DHCA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार साल 2023 में घरेलू बाजार में 60.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है.

1199 रुपये में टिकट का भी निकाला ऑफर 

IndiGo ने इसके साथ ही डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर स्पेशल ऑफर भी निकाला है. इसमें किराए की शुरुआत 1199 रुपये से की गई है. यह सेल 29 मई से शुरू होकर 31 मई तक जारी रहेगी. इस दौरान आप सस्ते किराए पर 1 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक यात्रा कर पाएंगे. साथ ही पसंदीदा सीट चुनने पर उन्हें 20 फीसदी की छूट भी मिलेगी. IndiGo के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने बताया कि इस स्पेशल ऑफर के तहत लोग सस्ते किराए का आनंद उठा सकेंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago