✕

होम / बिजनेस / दिल्ली में पानी की बर्बादी अब पड़ेगी भारी, दिल्ली सरकार लगाने जा रही है इतने का जुर्माना

दिल्ली में पानी की बर्बादी अब पड़ेगी भारी, दिल्ली सरकार लगाने जा रही है इतने का जुर्माना

दिल्ली में पानी की किल्लत के बाद सरकार अब सख्ती के मूड में आ गई है. पानी की बर्बादी को रोकने के लिए सरकार ने 200 टीमें बनाने को कहा है. इसके अलावा पानी बर्बाद करने वालों पर जुर्माना भी लगेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच पानी की भी किल्लत हो गई है. इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पानी की बर्बादी पर अब जुर्माना लगेगा. दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी मार्लेना ने आदेश जारी किया है कि यदि किसी के घर की पानी की टंकी ओवरफ्लो होती और पानी बर्बाद होता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा. साथ ही पानी का उपयोग निर्माण कार्य में या वाहन धुलने में इस्तेमाल करने पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. 

मंत्री आतिशी ने जारी किया निर्देश 

मंत्री आतिशी मार्लेना की ओर से जारी निर्देश में लिखा गया है कि दिल्ली में इस वक्त गंभीर हीटवेव चल रहा है और पानी की आपूर्ति में कटौती हुई है क्योंकि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है. इन परिस्थितियों में पानी का संरक्षण बहुत जरूरी हो गया है. हालांकि, दिल्ली के कई हिस्से में पानी को बर्बाद करते हुए देखा गया है. निर्माण स्थलों और वाणिज्यिक संस्थानों ने वहां से अवैध कनेक्शन ले रखा है जो पानी घरेलू इस्तेमाल के लिए है. पानी के इस तरह की बर्बादी पर रोक लगाने की जरूरत है.

HDFC Bank के ग्राहकों को इतने लेन-देन पर नहीं मिलेगा SMS अलर्ट, जानिए क्यों?

200 टीम करेंगी निगरानी

मंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को पानी की बर्बादी रोकने के लिए उपायों को लागू करने के संबंध में 200 टीम तैनात करने का निर्देश दिया है. ये टीम गुरुवार को सुबह आठ बजे से तैनात होंगी और पानी की बर्बादी करने वालों पर जुर्माना लगाएंगी. टीम निर्माण स्थलों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पानी के अवैध कनेक्शन भी काट देंगी.

इन इलाकों में होगी पानी की किल्लत

दिन में दो बार की जगह एक बार पानी की सप्लाई करने से ग्रेटर कैलाश, लाजपत नगर, पंचशील पार्क, हौज खास, चित्तरंजन पार्क सहित दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा. आपको बता दें कि महरौली और छतरपुर सहित उत्तर और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में भीषण गर्मी के सितम के बीच लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं. ऐसे में यमुना के कम होते जलस्तर ने लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

3 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

7 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

7 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

8 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

3 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.